{"_id":"6adb6fb02c887a4d4807bbf6","slug":"moradabad-assault-lasts-an-hour-in-narayanpur-chhanga-pregnant-woman-among-eight-injured-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के लिए जंग: नारायणपुर छंगा में एक घंटे तक चले लाठी-डंडे, गर्भवती महिला समेत दो पक्षों के आठ के फूटे सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के लिए जंग: नारायणपुर छंगा में एक घंटे तक चले लाठी-डंडे, गर्भवती महिला समेत दो पक्षों के आठ के फूटे सिर
Fri, 23 Oct 2026 08:01 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:01 PM IST
सार
ठाकुरद्वारा के नारायणपुर छंगा गांव में घर के सामने कूड़ा डालने के विवाद में दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में गर्भवती महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नारायणपुर छंगा में जांच करते सीओ
- फोटो : संवाद
विस्तार
ठाकुरद्वारा के गांव नारायणपुर छंगा में शुक्रवार सुबह घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक चले संघर्ष में गर्भवती महिला समेत दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एक पक्ष की नीतू कुमारी ने बताया कि वह सुबह करीब सात बजे घर का कूड़ा डालने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान महेंद्र सिंह आदि ने विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर वे डंडे लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। दूसरे पक्ष के महेंद्र सिंह का कहना है कि नीतू उनके घर के सामने कूड़ा डाल रही थीं। मना करने पर नीतू और उनके परिवार के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। संघर्ष में एक पक्ष की नीतू कुमारी, विकास कुमार, महेंद्र सिंह, रेखा और रचना घायल हो गए। दूसरे पक्ष के उदयवीर सिंह, राहुल और रानी को भी चोटें आईं।
कोतवाल मनोज परमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।