फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Asked for help from a businessman over call, then duped of 23 thousand, case registered

Moradabad: व्हाट्सएप पर परिचित का लगाया था फोटो, व्यापारी से कॉल पर मांगी मदद, फिर ठग लिए 23 हजार

Thu, 18 Jul 2024 01:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 01:54 PM IST
सार

साइबर अपराधियों ने कारोबारी से 23 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपियों ने अपने व्हाट्सएप पर कारोबारी के परिचित का फोटो लगाया था। 

विज्ञापन
Moradabad: Asked for help from a businessman over call, then duped of 23 thousand, case registered
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप डीपी पर परिचित का फोटो लगाकर व्यापारी से 23 हजार 310 रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठग ने व्हाट्सएप कॉल करके खुद को परेशानी में बताकर मदद मांगी थी। पीड़ित ने इस मामले में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कटघर क्षेत्र के रहमत नगर निवासी मोहम्मद अमजद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। जिस पर परिचित की डीपी लगाई हुई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि 25 हजार रुपये तत्काल उसके खाते में डलवा दें।
विज्ञापन


परिचित को परेशानी में देखकर मोहम्मद अमजद ने 23 हजार 310 रुपये उसके बताए खाते में ट्रांसफर करवा दिए। कुछ देर बाद जब उसने परिचित को फोन कर पता किया तो परिचित ने कहा कि मैंने तो कॉल नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस से शिकायत पर साइबर अपराधी के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। 

शादी में कहासुनी के बाद वेटर पर डाला खौलता तेल

ठाकुरद्वारा नगर में एक शादी समारोह में काम करने आए वेटर अनिल कुमार पर कहासुनी के बाद एक बराती ने खौलता तेल डाल दिया। इससे वेटर का कंधा झुलस गया। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर के मोहल्ला गुजारत्यान निवासी अनिल कुमार ठाकुरद्वारा के एक मैरिज हॉल में वेटर का काम करने आए थे।



अनिल शादी में हलवाई के साथ काम कर रहा था। नशे में एक बराती ने वेटर से प्लेट को धोकर लाने को कहा। अनिल ने कहा कि यह काम दूसरे वेटर करेंगे। इस पर बराती ने वेटर पर खौलता तेल डाल दिया। पुलिस ने वेटर का मेडिकल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed