{"_id":"618593537a0f0b49b31e974a","slug":"moradabad-ashamed-with-molesting-student-jumped-from-the-roof-and-lost-her-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पड़ोसी युवक की छेड़खानी से परेशान छात्रा ने छत से लगाई छलांग, परिजन बोले- सता रहा था बदनामी का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पड़ोसी युवक की छेड़खानी से परेशान छात्रा ने छत से लगाई छलांग, परिजन बोले- सता रहा था बदनामी का डर
Sat, 06 Nov 2021 10:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:48 AM IST
सार
आरोपी युवक लंबे समय से छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था, लेकिन वह बदनामी के डर से चुप थी। मंगलवार को परेशान छात्रा अचानक घर की छत पर पहुंचकर नीचे कूद गई।
विज्ञापन
demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छेड़खानी से तंग आकर एक छात्रा ने छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की है। इस मोहल्ले में रहने वाले सब्जी के एक आढ़ती की 15 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में ही कुछ दूरी पर रहने वाला युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। बदनामी होने के डर से बेटी ने इस मामले की शिकायत नहीं की थी। आरोपी की हरकतें बढ़ती गईं तो छात्रा ने परिवार में इसकी चर्चा की और दो नवंबर (मंगलवार) की शाम को अचानक छत पर पहुंचकर नीचे कूद पड़ी।
विज्ञापन
घायल अवस्था में उसे साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही आरोपी जतिन के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज कराया। गुरुवार की रात छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद छात्रा के शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। आरोपी जतिन को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन