फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Argument with conductor over fare, youth called his friends and beat up conductor and passengers

Moradabad: किराये को लेकर कंडक्टर से बहस, युवक ने गांव के सामने रुकवाई बस, दोस्तों को बुला परिचालक को पीटा

Mon, 17 Jun 2024 06:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मैनाठेर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मैनाठेर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 06:17 PM IST
सार

मुरादाबाद से संभल जा रही रोडवेज बस के परिचालक और यात्री के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने गांव के सामने बस रुकवा ली। इसके बाद दोस्तों को बुलाकर परिचालक और यात्रियों की पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Argument with conductor over fare, youth called his friends and beat up conductor and passengers
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद से संभल जा रही रोडवेज बस के परिचालक के साथ शानू नाम के युवक की किराए को लेकर कहासुनी हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। आरोप है कि जब बस ताहरपुर गांव के सामने पहुंची तो युवक ने गांव में बस रुकवा ली और नीचे उतरते ही युवक ने अपने करीब 10 साथियों को बुला लिया।

विज्ञापन


सभी ने परिचालक व यात्रियों को बस से नीचे उतार लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में संभल जिले के गांव असमौली निवासी बस परिचालक शिव कुमार ने मैनाठेर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ताहरपुर गांव निवासी आरोपी शानू और उसके 10 अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

अमरोहा में घर में घुस मारपीट करने में सात पर केस 

अमरोहा में घर के आगे गंदा पानी बहाने को लेकर पड़ोसियों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडे चले। एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में एक पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमरोहा नगर के मोहल्ला मोहम्मदी सराय में जोगिंदर कुमार का परिवार रहता है। उ

विज्ञापन
विज्ञापन


नके पास में कृपाल सिंह का परिवार भी रहता है। जोगिंदर सिंह का आरोप है कि कृपाल सिंह के परिवार के सदस्य रोजाना उनके घर के आगे गंदा पानी डालते रहते हैं। मना करने के बाद भी मनमानी करते हैं। 8 जून को करीब सात बजे कृपाल सिंह, शंकर, अमित, विद्या, बरखा, ज्योति, ममता उनके घर के आगे गंदा पानी बहा रहे थे।

इस दौरान जोगेंद्र कुमार के परिवार के सदस्यों ने मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। सभी लोग घर में घुस आए और बुरी तरह पीटा। लाठी डंडों से जान से मारने की नीयत से हमला किया। बचाव में आई जोगिंदर सिंह की पत्नी अलका और उनके मां कस्तूरी को भी बुरी तरह पीटा।


तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते देने लगे। शोर मचाने वालों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में कृपाल सिंह, शंकर, अमित, विद्या, बरखा, ज्योति और ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed