{"_id":"6818b25f86116c2c4303a5c7","slug":"moradabad-anger-in-area-due-to-breaking-of-ambedkar-statue-people-gathered-mla-arrived-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: आंबेडकर प्रतिमा खंडित होने से इलाके में आक्रोश, लोगों का जमावड़ा....विधायक पहुंचे, पुलिस जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: आंबेडकर प्रतिमा खंडित होने से इलाके में आक्रोश, लोगों का जमावड़ा....विधायक पहुंचे, पुलिस जांच शुरू
Mon, 05 May 2025 06:13 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 05 May 2025 06:13 PM IST
सार
मिलक कांशीरामनगर स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर शहर विधायक रितेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मझोला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आंबेडकर की मूर्ति खंडित होने की जानकारी के बाद एकत्र लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरादाबाद जिले के मिलक कांशीरामनगर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर विधायक रितेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। मझोला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शरारती तत्वों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर स्थानीय जनता में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
