फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad and Rampur became divisional champions in football

Moradabad News: फुटबाल में मंडल चैंपियन बने मुरादाबाद व रामपुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Moradabad and Rampur became divisional champions in football
मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-15 में मुरादाबाद व अंडर-17 वर्ग में रामपुर की टीम मंडल चैंपियन बनी।
विज्ञापन

मुकाबले पारकर इंटर कॉलेज मुरादाबाद के मैदान पर खेले गए। इससे दो दिन पहले जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में जीतने वाली पारकर कॉलेज की टीम को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया था। अंडर-15 बालक वर्ग में पारकर ने मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत हासिल की। जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता का आगाज पारकर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर एसके नेथन व मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्य रेणुका जोयल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर जनपद के बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बालिका वर्ग में मुरादाबाद व रामपुर जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया। आयोजन में जनपदीय क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर, जीवन सिंह, प्रभात कुमार, यूनुस हुसैन, तुषार शर्मा, बख्शींद्र सिंह, संतोष कुमार, स्वाति शर्मा, सोनिया, क्लेरिस सिंह, चेतन सिंह का सहयोग रहा। निर्णायकों में वसीम, नावेद हुसैन, अनस हुसैन आदि रहे। अनूप सिंह, आशीष रस्तोगी, निशीत बिजोय दास, जेबियर फ्रांसिस आदि का योगदान रहा। विजेता टीमें 11 मई को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुरु गोविंद सिंह स्पोटर्स कॉलेज लखनऊ में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का परिणाम

अंडर-15 बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुरादाबाद व रामपुर के बीच खेला गया। इसमें मुरादाबाद ने 1-0 से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल बिजनौर व अमरोहा के बीच खेला गया। इसमें बिजनौर जनपद 2-1 से विजयी रहा। फाइनल में मुरादाबाद व बिजनौर की भिड़ंत हुई। इसमें मुरादाबाद (पारकर) की टीम 2-0 से जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुरादाबाद व रामपुर के बीच खेला गया। इसमें रामपुर जनपद ट्राई ब्रेकर में 3-2 से जीता। दूसरा सेमीफाइनल बिजनौर व अमरोहा के बीच खेला गया। इसमें अमरोहा जनपद ने 1-0 से जीत हासिल की। फाइनल रामपुर व अमरोहा के बीच खेला गया। इसमें रामपुर की टीम 1-0 से विजेता रही। अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला मुरादाबाद व रामपुर के बीच खेला गया। इसमें रामपुर ने 2-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article