{"_id":"68abfd8deb4bb4c3b80182bb","slug":"moradabad-an-innocent-died-due-to-the-falling-of-a-beam-of-an-incomplete-government-house-another-injured-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: अधूरा पड़े सरकारी मकान की बीम गिरने से मासूम की मौत.. दूसरी घायल, दिव्यांग परिवार को मिला भी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: अधूरा पड़े सरकारी मकान की बीम गिरने से मासूम की मौत.. दूसरी घायल, दिव्यांग परिवार को मिला भी आवास
Mon, 25 Aug 2025 11:37 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:37 AM IST
सार
मैनाठेर के गुरेर में निर्माणाधीन मकान की बीम गिरने से खेल रही दो मासूम बच्चियां दब गईं। इसमें एक की माैत जबकि दूसरी जख्मी हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
मैनाठेकर में अधूरे पड़े मकान का बीम गिरने से बच्ची की माैत
- फोटो : संवाद
विस्तार
मैनाठेर के गुरेर गांव में सोमवार सुबह में निर्माणाधीन मकान की बीम गिरने से दो मासूम बच्चियां दब गईं। हादसे में संजना (9) पुत्री रोहदास उर्फ डैनी की मौत हो गई, जबकि पायल (9) पुत्री मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
उसे डींगरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय बच्चियां मकान के पास खेल रही थीं। अचानक बीम गिरने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह मलबा हटाकर बच्चियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
तब तक संजना ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने बताया कि पायल के पिता मनोहर और मां धनवती दोनों ही दिव्यांग हैं। उन्हें सरकारी आवास मिला था, लेकिन धनराशि की कमी के चलते मकान का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
इसी बीच सोमवार की सुबह बंदरों के उत्पात से बीम हिलकर गिर गई और बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं। गांव में बंदरों का आतंक लंबे समय से है। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।