फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport Update: First flight to Dehradun on 17th, schedule released, fare will be up to two thousand

Moradabad Airport Update: देहरादून के लिए 17 को पहली उड़ान, जारी किया गया शेड्यूल, दो हजार तक होगा किराया

Sat, 13 Jul 2024 11:19 AM IST
विमल शर्मा शिवम वर्मा, अमर उजाला मुरादाबाद
शिवम वर्मा, अमर उजाला मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 11:19 AM IST
सार

मुरादाबाद हवाई अड्डे से करीब दस साल बाद हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। पहली उड़ान देहरादून के लिए 17 जुलाई को शुरू होगी। कंपनी और डीजीसीए ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Moradabad Airport Update: First flight to Dehradun on 17th, schedule released, fare will be up to two thousand
मुरादाबाद एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद से 10 साल के इंतजार के बाद 17 जुलाई को हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। पहली उड़ान देहरादून की होगी। बी-1900डी 19 सीटर विमान शाम 4:20 बजे यहां से उड़ान भरेगा। एक घंटा 10 मिनट का सफर तय कर 5:30 बजे देहरादून पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


डीजीसीए, एएआई व कंपनी की  बैठक के बाद उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। फ्लाई बिग कंपनी अपनी वेबसाइट को अपडेट करने में लगी है। दो से तीन दिन में टिकट की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। साथ ही यात्री हवाई अड्डे पर जाकर भी बुकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को किराया सूची भी जारी हो जाएगी। मुरादाबाद हवाई अड्डे पर फ्यूल स्टेशन का न होना उड़ान में बाधा बन रहा था। एचपीसीएल कंपनी को पेट्रोलियम एक्सप्लोसिव एंड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन से अनुमति मिलने के बाद फ्यूल का टैंकर हवाई अड्डे पर खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून से विमान में फ्यूल भरकर  भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर यहां खड़े टैंकर से आपूर्ति की जाएगी। इस बीच फ्यूल स्टेशन का निर्माण भी चलता रहेगा। 17 जुलाई को हवाई अड्डे पर फ्लाइट के उद्घाटन के समय एक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है।

इसके लिए सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) व जिला प्रशासन के बीच बैठक होगी।

अगस्त में शुरू होगी लखनऊ की उड़ान 
मुरादाबाद से पहली उड़ान लखनऊ की होनी थी, लेकिन फ्यूल स्टेशन का निर्माण न होने के कारण इसमें देरी हो रही है। ऐसे में डीजीसीए, एएआई, एयरलाइन कंपनी व जिला प्रशासन की सहमति से पहले देहरादून की फ्लाइट शुरू होने जा रही है।

हर दिन दोपहर 2:30 बजे 19 सीटर विमान देहरादून से मुरादाबाद के लिए उड़ान भरेगा। 3:55 बजे मुरादाबाद पहुंचेगा। 4:20 बजे वापस देहरादून रवाना हो जाएगा। देहरादून के बाद अगस्त में लखनऊ व उसके बाद प्रयागराज की उड़ान शुरू हो सकती है। कानपुर हवाई अड्डे से भी संपर्क जोड़ा जा सकता है।

1500 रुपये तक हो सकता है किराया 
फ्लाई बिग की ओर से अभी किराया सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन जानकारों का कहना है कि मुरादाबाद से देहरादून का किराया 1500 रुपये तक रह सकता है। इससे पहले लखनऊ की उड़ान के लिए किराया 1500 से 2000 रुपये तक बताया गया था।

हालांकि, आजमगढ़, अलीगढ़, चित्रकूट व श्रावस्ती से लखनऊ का किराया चार से पांच हजार रुपये तक भी दिखाया गया। ऐसे में उड़ान शुरू होने के बाद किराया बढ़ सकता है। फ्लाई बिग ने किराये को लेकर अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

17 जुलाई को मुरादाबाद से देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। अगले महीने से लखनऊ की फ्लाइट भी चलने लगेगी। हमने व एयरलाइन कंपनी ने सारी तैयारियां कर ली हैं। 10 साल का इंतजार खत्म होने पर मुरादाबादवासियों को बहुत-बहुत बधाई। - श्याम सुंदर महला एयरपोर्ट मैनेजर

यह भी जानें

  • 28.93 करोड़ रुपये निर्माण में हुए हैं खर्च
  • 1250  वर्ग मीटर में बना है मुरादाबाद हवाई अड्डा
  • 2112  मीटर है हवाई अड्डे के रनवे की लंबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed