फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport: Air service to Lucknow will start from April 8, PM Modi can inaugurate airport

Moradabad Airport: आठ अप्रैल को होगा मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण, लखनऊ के लिए पहली उड़ान सेवा होगी शुरू

Sat, 02 Mar 2024 12:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 12:39 AM IST
सार

मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण आठ मार्च को होगा। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी प्रकार की तैयारियां पुरी कर ली हैं। संभव है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ हवाई अड्डे से प्रदेश के पांचों नए हवाई अड्डों का लोकार्पण करेंगे। इसमें मुरादाबाद एयरपोर्ट भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Moradabad Airport: Air service to Lucknow will start from April 8, PM Modi can inaugurate airport
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण सप्ताह भर आगे खिसक गया है। अब आठ मार्च को उद्घाटन हो सकता है। शासन की ओर से तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन कहा गया है अगले सप्ताह उद्घाटन तय है। इस कार्यक्रम के दो दिन पहले बुकिंग शुरू की जा सकती है। जबकि ऑनलाइन बुकिंग लोकार्पण के बाद शुरू होगी।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ हवाई अड्डे से प्रदेश के पांचों नए हवाई अड्डों का लोकार्पण करेंगे। इसमें श्रावस्ती, चित्रकूट, मुरादाबाद व अलीगढ़ शामिल हैं। मुरादाबाद हवाई अड्डे पर वर्चुअल उद्घाटन का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन


पहले दो मार्च को उद्घाटन तय माना जा रहा था। एयरलाइंस ने उड़ान का समय भी घोषित कर दिया था लेकिन शासन की ओर से कोई लिखित सूचना जारी नहीं की गई थी। स्थानीय स्तर पर सभी व्यवस्थाएं पहले ही बना ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दो दिन में एएआई के अधिकारियों के पास उद्घाटन की तय तारीख आ जाएगी। इसके बाद मुरादाबाद में जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जाएगा। राज्यमंत्री, स्थानीय सांसद व विधायक को पत्र दिया जा सकता है।

नहीं बदलेगा उड़ान का समय

दो दिन पहले फ्लाई बिग कंपनी की ओर से उड़ान का समय घोषित किया गया था। एएआई के अधिकारियों का कहना है कि समय वही रहेगा। बस लोकार्पण की प्रस्तावित तारीख बदलकर दो मार्च से आठ मार्च कर दी गई है।

घोषणा में बताया गया था कि लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी एयरपोर्ट) से विमान (एस9-327) सुबह 8:45 बजे उड़ान भरेगा। यह सुबह 10:05 बजे मुरादाबाद पहुंच जाएगा। यहां से वापसी में विमान (एस9-330) सुबह 10:25 बजे रवाना होकर सुबह 11:30 बजे लखनऊ पहुंच जाएगा। यह सुविधा सप्ताह में हर दिन रहेगी।

हवाई अड्डे पर पहुंचा फ्लाई बिग का सभी स्टाफ

फ्लाई बिग कंपनी ने हवाई अड्डे पर अपना सभी स्टाफ तैनात कर दिया है। चेक इन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए कंपनी के मैनेजर ने स्टाफ की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। उन्होंने बताया कि 19 सीटर विमान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं।

उद्घाटन की तारीख घोषित होने के बाद पायलट विमान लेकर लखनऊ से उड़ान भरेंगे। इसके बाद मुरादाबाद व अन्य हवाई अड्डों से उनका लोकार्पण किया जाएगा। एयरलाइंस की ओर से डी-हैविलैंड डीएससी6-400 एयरक्राफ्ट इस्तेमाल किए जाएंगे, जोकि 19 सीटर होेंगे।

अब आठ मार्च की प्रस्तावित तारीख उड़ान शुरू करने के लिए मिली है। हमने सारी तैयारियां कर ली हैं। आदेश मिलते ही फ्लाइट शुरू कराने का प्रबंध कर दिया जाएगा। शासन की ओर से इसका शेड्यूल जारी होगा। - अमरजीत, एयरपोर्ट डायरेक्टर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed