फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Agwanpur man murdered his wife by slitting her throat, then suicide himself

Moradabad: पारिवारिक विवाद में पत्नी को मारा चाकू, बचाव करने आई बेटी भी जख्मी.. फिर पति ने कर ली आत्महत्या

Mon, 29 Jul 2024 10:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 10:37 AM IST
सार

अगवानपुर में दंपती के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्साए पति ने पत्नी का चाकू से गला रेत दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली। उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।  

विज्ञापन
Moradabad: Agwanpur man murdered his wife by slitting her throat, then suicide himself
अगवानपुर में घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कस्बा अगवानपुर में सोमवार को राजमिस्त्री सलीम (50) ने चाकू से गला काटकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने पत्नी नरगिस की गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। बीच बचाव करने आई बेटी का हाथ इसमें कट गया। दंपती में काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइंस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की हकीकत जानने की कोशिश की। अगवानपुर के मोहल्ला नियारियान स्थित तारावाला  कुआ निवासी मोहम्मा सलीम (50) राजमिस्त्री का कार्य करते थे। परिवार में पत्नी नरगिस और तीन बेटी रायमीन, मेहक और अल्फिया है।
विज्ञापन


रायमीन और मेहक की शादी हो चुकी है। दंपती बेटी अल्फिया के साथ रहते थे। अल्फिया ने बताया कि सोमवार की सुबह वह माता पिता के साथ आंगन में सो रहीं थीं। सुबह सात बजे अम्मी उठी और पिता को नाश्ता बनाकर दिया। नाश्ता के बाद सलीम काम पर चले गए। कुछ देर के बाद ही वापस घर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कमरे में मां के चीखने की आवाज आई। अल्फिया बहन के साथ उठाकर कमरे की तरफ दौड़ी। उसने देखा पिता का गला कटा है। वह खून से लथपथ कमरे से बाहर निकल रहे हैं। उनके हाथ में चाकू है। उसने पिता से चाकू छीनने का प्रयास किया। जिसमें उसका हाथ की उंगली कट गई।

इसके बाद पिता दरवाजे की ओर चले गए जबकि मां का भी गला कटा था। वह चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उनसे बोला नहीं जा रहा था। माता-पिता को खून से  लथपथ देकर उसकी चींख निकल गई। सलीम दरवाजे पर बैठ गए। उनकी गर्दन से खून निकल रहा था। इससे पड़ोसी भी घबरा गए।

रिश्तेदार और परिजन दोनों को पाकबड़ा स्थित डेंटल अस्पताल लेकर पहुंचे। रास्ते में ही सलीम की मौत हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रहीं है। घटना से कस्बे में कोहराम मच गया।


सूचना के बाद एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कस्बे में दंपती के चाकू से गला काटने की सूचना मिली थी। महिला को पाकबड़ा के डेंटल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति सलीम की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed