फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: After collision, the truck driver dragged the bike for 100 meters, two youths died

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: टकराने के बाद ट्रक चालक ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, दो युवकों ने तोड़ दिया दम

Mon, 03 Mar 2025 08:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 08:04 PM IST
सार

मूंढापांडे में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसके बाद करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में दोनों की माैत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Moradabad: After collision, the truck driver dragged the bike for 100 meters, two youths died
मूंढापांडे में हुए हादसे में जान गंवाने वाले युवा - फोटो : संवाद

विस्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मौलागढ़ के पास ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बाद भी चालक ने ट्रक की रफ्तार कम नहीं की। ट्रक करीब 100 मीटर तक बाइक समेत युवकों को घसीटते हुए ले गया।

विज्ञापन


हादसे में मूंढापांडे के मुंडिया मलूकपुर निवासी चरन सिंह (30) और तालिब (28) की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक मुरादाबाद में मजदूरी करते थे। चरन सिंह की बाइक से ही दोनों काम पर आते-जाते थे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रोज की तरह रविवार रात 11:30 बजे दोनों मुरादाबाद से गांव लाैट रहे थे। मौलागढ़ पहुंचने पर हाईवे पर कट पर बाइक मोड़ी और मुरादाबाद की ओर जाने लगे। इसी दौरान रामपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों युवकों के सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया, जिससे माैके पर ही दोनों की माैत हो गई। हाईवे पर दूर तक खून ही खून फैल गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान कराई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि करीब 100 मीटर की दूरी पर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

परिजन कर रहे इंतजार, घर में पहुंची मौत की खबर

थाना क्षेत्र के मुंडिया मलूकपुर निवासी चरन सिंह और तालिब के परिजन उनके घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मूंढापांडे थाने से एक कॉल पहुंची तब पता चला कि दोनों की हादसे में मौत हो चुकी है। चरन सिंह के के परिवार में पत्नी संतोष, बेटा अनमोल (4) है जबकि तालिब कि पत्नी परवीन, बेटा आकिव (6), साहिल (4) बेटी ताबिया (2) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed