फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Advocate murder case Prem Singh needed money for marriage Rohit had to repay loan

Advocate Murder: प्रेम को इसलिए थी रुपये की जरूरत, रोहित को चुकाना था कर्ज; कत्ल कर ब्रजघाट में किया ये काम

Sat, 17 Aug 2024 01:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Aug 2024 01:27 PM IST
सार

मुरादाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता शौकीन अली हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक वकील का परिचित निकला।

विज्ञापन
Moradabad Advocate murder case Prem Singh needed money for marriage Rohit had to repay loan
Moradabad Advocate murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता शौकीन अली की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शौकीन की हत्या उनके परिचित प्रेम सिंह ने अपने दोस्त कैलाश और रोहित के साथ मिलकर की थी। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्यारोपियों ने पूरी योजना बनाकर अधिवक्ता शौकीन अली की हत्या की थी। 
विज्ञापन


तीनों दोस्त लंबे समय से ऐसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिससे उनकी रुपयों की जरूरत पूरी हो जाए। मुख्य आरोपी प्रेम सिंह की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन रुपयों की व्यवस्था नहीं होने के कारण उसने शादी टाल दी थी।
विज्ञापन


प्रेम सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रुपयों का इंतजाम न होने के कारण कई बार वह अपनी शादी की तारीख टाल चुका था। अपने रिश्तेदारों और परिचितों से रुपये उधार मांगे, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। करीब एक माह पहले उसने अपने दोस्त रोहित और कैलाश से चर्चा की। तब रोहित ने भी उससे बताया कि उसे भी रुपयों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ माह पहले ही रोहित की मां का कैंसर की वजह से निधन हो गया था। जिसके इलाज के लिए उसने कुछ लोगों से रुपये उधार लिए थे। वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। तब प्रेम सिंह ने बताया कि वह एक ऐसे व्यक्ति को जानता है। जिसके पास हमेशा बड़ी रकम रहती और उसके खाते में बहुत रुपये हैं। इसके बाद योजना के मुताबिक रविवार की शाम छह बजे आरोपी प्रेम सिंह ने अधिवक्ता को बहाने से बुला लिया था।

हत्या के बाद ब्रजघाट में किया गंगा स्नान
रविवार की शाम छह बजे प्रेम सिंह के फोन करने पर ही अधिवक्ता शौकीन अली घर से निकले और स्कूटी से लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास स्थित धर्मकांटा के पहुंच गए थे। यहां रोहित, कैलाश और प्रेम सिंह सड़क किनारे खड़े मिल गए थे। इसके बाद कैलाश और रोहित अपनी बाइक पर सवार हुए और प्रेम सिंह अधिवक्ता की स्कूटी पर सवार हो गया था। 800 मीटर दूर गोशाला के पास पहुंच गए थे। तब तक अंधेरा हो गया था।

 

तीनों ने पहले अधिवक्ता से बातचीत की और फिर सिर पर ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद उनसे पर्स छीन लिया और दो डेबिट कार्ड निकाल लिए थे। आरोपियों ने उनका मोबाइल और स्कूटी की चाबी भी छीन ली थी। हत्या के बाद शव कुएं में फेंक दिया और ऊपर से झाड़ियां फेंक दी थीं।

आरोपियों ने अपनी बाइक घर में खड़ी कर दी और अधिवक्ता की स्कूटी से ब्रजघाट पहुंच गए थे। तीनों ने गंगा स्नान किया। इसके बाद कांवड़ियों के जत्थे में शामिल हो गए थे। सोमवार को तीनों वापस आए और अपने-अपने घर चले गए थे।

 

हत्या के खुलासे पर अधिवक्ता के बेटे ने जताई संतुष्टि
अधिवक्ता शौकीन अली के बेटे मो. सुहेल अली ने हत्याकांड के खुलासे पर संतुष्टि जताई। उसने कहा कि प्रेम सिंह का मेरे पिता के पास आना जाना था। उसने ही अपने दोस्तों के साथ हत्या की है। सुहेल ने कहा कि पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर तफ्तीश करे और पर्याप्त साक्ष्य जुटाए। जिससे हत्यारोपियों को सजा मिल सके।

अगर जांच में किसी अन्य का नाम सामने आए तो पुलिस उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबइल, एक सिम, दो डेबिट कार्ड, 720 रुपये, एक स्कूटी, एक बाइक बरामद की।

 

वकीलों ने नहीं किया न्यायिक कार्य, खुलासा होने पर हड़ताल खत्म
अधिवक्ता शौकीन अली की हत्या के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। हालांकि, शुक्रवार शाम को जब पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया, तो अधिवक्ताओं ने हड़ताल खत्म कर दी। मुरादाबाद कचहरी में 1999 से वकालत कर रहे शौकीन अली की मझोला क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को अधिवक्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। 

 

बार महासचिव अभिषेक भटनागर ने कहा कि शुक्रवार शाम पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस खुलासे से शौकीन अली के परिजन और बार संतुष्ट है। अब हम यह प्रयास करेंगे कि मझोला पुलिस जल्दी से जल्दी इस मामले में चार्जशीट अदालत में पेश करे और मुकदमा को आगे बढ़ाए। जिससे आरोपियों को सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि बार की ओर से जारी किया गया हड़ताल का प्रस्ताव वापस ले लिया गया है। मंगलवार से अधिवक्ता विधिवत न्यायिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed