{"_id":"65bced1340394bb88a075f36","slug":"moradabad-actress-ameesha-patel-got-anticipatory-bail-did-not-reach-the-program-with-money-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: अमीषा पटेल को मिली अग्रिम जमानत, पैसे लेकर कार्यक्रम में न पहुंचने का मामला, छह को अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: अमीषा पटेल को मिली अग्रिम जमानत, पैसे लेकर कार्यक्रम में न पहुंचने का मामला, छह को अगली सुनवाई
Fri, 02 Feb 2024 07:00 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 07:00 PM IST
सार
मुरादाबाद की कोर्ट से अमीषा पटेल को अग्रिम जमानत मिल गई है। उन पर पैसा लेकर कार्यक्रम में नहीं पहुंचने का आरोप है। इस मामले में अगली सुनवाई अब छह फरवरी को होगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद कोर्ट में वकील के साथ अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेत्री अमीषा पटेल को मुरादाबाद की अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई। अभिनेत्री पर 11 लाख रुपये लेकर कार्यक्रम में नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए इंवेंट कंपनी के मालिक की ओर से परिवाद दायर कराया था। अब इस मामले में 6 फरवरी को सुनवाई होगी। कटघर के डबल फाटक निवासी एवं ड्रीम विजन इवेंट कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा ने अदालत में अभिनेत्री अमीषा पटेल और अन्य के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने अभिनेत्री अमीषा पटेल, अहमद शरीफ, सुरेश परमार, राजकुमार गोस्वामी पर 11 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। जिसमें कहा कि 16 नवंबर 2017 को एक शादी समारोह में डांस के लिए अमीषा पटेल को बुलाया था। दिल्ली रोड स्थित होलीडे रीजेंसी होटल में आयुष अग्रवाल की शादी समारोह में अमीषा पटेल को चार गानों पर डांस करना था।
विज्ञापन
इसके लिए अमीषा पटेल को ग्यारह लाख रुपए एडवांस में दिए गए थे। रकम लेने के बाद भी अमीषा पटेल शादी समारोह में नहीं आईं। उन्हें मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आना था और दिल्ली के होटल में ठहरने, नाश्ता और दोपहर के खाने की भी व्यवस्था की गई थी। यह रकम पीआर कंपनी के मालिक राजकुमार गोस्वामी के माध्यम से अमीषा पटेल के पर्सनल असिस्टेंट सुरेश परमार और अहमद शरीफ को दी गई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद भी अमीषा पटेल ने दो लाख रुपये की मांग और की गई। इस मामले की सुनवाई अदालत में की जा रही है। इसमें अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। 23 जनवरी को अभिनेत्री अमीषा पटेल मुरादाबाद कचहरी पहुंचीं थी। उन्होंने अपने अधिवक्ता अभिषेक शर्मा के चेंबर पर बैठकर जमानत के लिए फाइल तैयार कराई थी।
इसके बाद वह मुंबई चली गई थीं। 24 जनवरी को उनके अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र जिला जज की अदालत में दाखिल किया था। जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव अग्रवाल ने बताया कि अमीषा पटेल की ओर दाखिल अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार की अदालत में सुनवाई की गई।
दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने अमीषा पटेल की अग्रिम जमानत स्वीकार कर ली है। अब परिवाद की सुनवाई 6 फरवरी को अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में होगी।