फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad accident: Three friends left world together, Family members kept thinking they gone take bath Ganga

मुरादाबाद हादसा: तीन दोस्तों ने एक साथ छोड़ी दुनिया... परिजन सोचते रहे गंगा स्नान को गए, एक कॉल से बदली दुनिया

Sun, 07 Jul 2024 10:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 10:42 AM IST
सार

मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में बाइक सवार दोस्तों को वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पाेस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
Moradabad accident: Three friends left world together, Family members kept thinking they gone take bath Ganga
पाकबड़ा हादसे के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकबड़ा में देर रात हुए सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत ने सभी को झकझोर दिया। युवकों के परिजन यह सोचते रहे कि तीनों दोस्त गंगा स्नान करने बृजघाट गए हैं। शनिवार सुबह जब पुलिस से उन्हें तीनों की मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। इस हादसे में किसी परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया तो कोई किसी ने अपना पालनहार खो दिया।

विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला प्रियांशु पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता राजकुमार और मां की पांच साल पहले मौत हो गई थी। पांचों बहन शानू, रानू, रिंकी, पिंकी और विधि अपने इकलौते भाई प्रियांशु का बहुत ख्याल रखती थीं। प्रियांशु बिलासपुर में अपनी बहन विधि के घर रहकर फैक्टरी में काम करता था। दो दिन पहले ही वह बिलासपुर से दोस्तों से मिलने मुरादाबाद आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते भाई की मौत से पांचों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जान गंवाने वाले दूसरे युवक कुलदीप के पिता सुनील सैनी की बीमारी के चलते पांच साल पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद कुलदीप के ऊपर ही मां चंद्रवती, छोटे भाई सनी और छोटी बहन ज्योति की जिम्मेदारी आ गई थी। कुलदीप अपने परिवार का पालनहार था। अब कुलदीप के परिवार के पास बेटे की यादें बची हैं।

विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला तीसरा युवक प्रशांत फैक्टरी में काम करता था। उसके परिवार में दो भाई रवि शर्मा और स्वास्तिक शर्मा और एक बहन शिवानी शर्मा है। पिता राजेंद्र शर्मा फैक्टरी में मजदूरी करते हैं प्रशांत भी घर चलाने में अपने पिता का हाथ बंटाता था, जबकि मां नीता शर्मा की पहले ही मौत हो चुकी है।

हादसे में मोबाइल भी हुए क्षतिग्रस्त
तीनों दोस्त रात में घूमने के लिए निकले थे लेकिन वह हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में उनके मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिस कारण परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया। शनिवार सुबह पुलिस ने मृतकों के जेबों की तलाशी ली तो आधार कार्ड मिल गए। जिससे मृतकों की पहचान के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed