{"_id":"65053c4ba7741fdbbd03f76e","slug":"moradabad-ac-coach-of-security-forces-returning-from-g-20-duty-failed-soldiers-created-ruckus-railway-statio-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: जी-20 ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाबलों के कोच का एसी फेल, जवानों ने रेलवे स्टेशन पर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: जी-20 ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाबलों के कोच का एसी फेल, जवानों ने रेलवे स्टेशन पर काटा हंगामा
Sat, 16 Sep 2023 10:55 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:55 AM IST
सार
नई दिल्ली से कोलकाता जा रहे जवानों के ट्रेन के कोच का एसी खराब होने के कारण वह भड़क उठे। उन्होंने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर हंगामा काटा। इसके बाद एसी को ठीक किया गया। सुरक्षाबल जी 20 की बैठक में ड्यूटी देकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़े जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन के कोच का ऐसी न चलने के कारण उसमें सवार सीआईएसएफ जवान भड़क गए। ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर रुकी तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकी थी। ट्रेन के कोच से उतरे 50 से ज्यादा जवानों को जोर-जोर से बोलते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
जवानों ने बताया कि वह दिल्ली से जी-20 सम्मेलन की ड्यूटी खत्म करने के बाद कोलकाता जा रहे हैं। दिल्ली से ही ट्रेन के कोच का एसी नहीं चल रहा है। बंद कोच में 20 जवानों की तबीयत बिगड़ गई है। जवानों का एसी-3 कोच दिल्ली से काठगोदाम जाने वाले ट्रेन में जोड़ा गया था।
विज्ञापन
इसकी समस्या के कारण ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर आधे घंटे रुकी रही। काफी देर के बाद कोच को ट्रेन से अलग किया गया। एसी की मरम्मत करने के बाद कोलकाता जाने वाली दूसरी ट्रेन में उसे जोड़ा गया। तब तक उन्हें स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
जवानों का कहना था कि शुरुआत में उनकी परेशानी पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। रात नौ बजे तक भी किसी अधिकारी को इस घटना की जानकारी नहीं थी।