फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: ABVP creates ruckus in Hindu College, says Chief Proctor beat up girl students in public

मुरादाबाद: एवीबीपी का हिंदू कॉलेज में जमकर हंगामा...नारेबाजी, कहा- चीफ प्रॉक्टर ने छात्राें को सरेआम पीटा

Thu, 14 Aug 2025 09:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 09:43 AM IST
सार

मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने एक चीफ प्रॉक्टर पर छात्रों को पीटने को आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे प्राचार्य ने छात्रों को समझाया। 

विज्ञापन
Moradabad: ABVP creates ruckus in Hindu College, says Chief Proctor beat up girl students in public
मुरादाबाद में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में चीफ प्रॉक्टर पर छात्रों को पीटने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हंगामा किया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. जीके शर्मा के विरोध में बुधवार दोपहर एबीवीपी के सदस्य प्राचार्य कक्ष के बाहर बैठ गए और नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि छात्रों पर हाथ उठाना गलत है, चीफ प्रॉक्टर को अपनी गलती स्वीकार करनी होगी।

करीब एक घंटे तक नारेबाजी चली। इसके बाद प्राचार्य प्रो. एसएस रावत ने पहुंचकर छात्रों को समझाया। छात्रों ने उन्हें बताया कि बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र देवांशु और अंशु सिंह को ड्रेस में न होने का हवाला देकर रोक लिया। इसके बाद उन पर हाथ उठाया। परिषद के महामंत्री गौरव क्षत्रीय ने कहा कि ऐसी घटनाएं शैक्षणिक वातावरण को दूषित करती हैं।

विज्ञापन


इस मामले में निष्पक्ष और शीघ्र कार्रवाई हो ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद के बाद परिषद ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। छात्रों ने कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की घटना दोहराई गई, तो परिषद फिर से आंदोलन का रुख अपनाने के लिए बाध्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर चीफ प्रॉक्टर ने इन आरोपों को सिरे से नकारा है। उनका कहना है कि पिछले सप्ताह ही उन्हें कार्यभार मिला है। अनुशासन को लेकर उन्होंने सख्ती बरतना शुरू किया है। ड्रेस व क्लास में उपस्थिति आदि को लेकर छात्रों को टोका जा रहा है। उन्होंने किसी छात्र को नहीं पीटा बल्कि कंधे पर थपथपाकर क्लास में जाने के लिए कहा था।

 

विद्यार्थी परिषद ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। कुछ छात्रों ने कार्यालय में आकर मौखिक रूप से अपनी बात रखी। उन्हें समझाया गया है। छात्रों को पीटे जाने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। शिक्षकों व छात्रों के बीच सामंजस्य स्थापित किया जा रहा है। - प्रो. एसएस रावत, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed