फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Aadhaar update has become big problem.. People are standing in line even in rain

Moradabad: आधार अपडेट बन गई बड़ी मुसीबत.. बारिश में भी लाइन में लग रहे लोग, परेशानी देखने वाला कोई नहीं

Thu, 04 Jul 2024 05:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 05:23 PM IST
सार

मुरादाबाद में आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के लिए लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को बारिश में भी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद भी कोई जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। 

विज्ञापन
Moradabad: Aadhaar update has become big problem.. People are standing in line even in rain
मुरादाबाद में आधार कार्ड बनाने के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के गांधी नगर स्थित आधार सेवा केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने, संशोधन व अपडेट कराने के लिए रोज 600 से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। यहां पर भीड़ अधिक होने के कारण कुछ आवेदकों को बिना आधार संबंधी काम कराए ही लौटना पड़ता है।

विज्ञापन


आवेदकों ने बताया कि आधार संबंधित काम कराने में दो से तीन दिन तक लग जा रहे हैं। शहर में गांधी नगर के आधार सेवा केंद्र पर आधार बनवाने, संशोधन व अपडेट कराने के लिए लोग सुबह 7 बजे से पहुंचना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की काफी भीड़ थी। लोग बारिश में लाइन लगाकर बाहर खड़े थे। लोगों ने बताया कि काउंटर तक पहुंचने में दो से तीन घंटे तक लग जा रहे हैं। यह तब है जब लोग सुबह 9 बजे तक आधार सेवा केंद्र पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि यदि कोई भी आवेदक दोपहर के बाद आधार कार्ड बनवाने आता है तो काउंटर तक पहुंचने में उसकी संभावना कम हो जाती है। जिस वजह से लोगों को दूसरे दिन आधार सेवा केंद्र आना पड़ता है। जिससे लोगों को आधार कार्ड संबंधित काम कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश में छाते लेकर अपनी बारी का इंतजार करते लोग

गांधी नगर स्थित आधार सेवा केंद्र पर आधार संबंधित काम कराने वाले लोगों की केंद्र के बाहर सड़क तक लंबी लाइन लगी रही। बारिश में छाते का सहारा लेकर लोग बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ से दो घंटे में उनका नंबर आ रहा है। लाइन में खड़ी प्रिया और अनमोल ने बताया कि आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए परिवार के दो लोग साथ में आए हैं। लाइन में एक-दूसरे को बदलकर खड़े हो रहे हैं।

यहां पर भी होता है आधार संबंधित काम

यूआईडीएआई के अनुसार मुरादाबाद शहर में कुल 23 आधार सेवा केंद्र हैं। जहां पर लोग आधार संबंधित काम करा सकते हैं। इसमें सिविल लाइन स्थित मुख्य डाकघर, दिल्ली रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, महिला थाने के पास आईसीआई बैंक, पीली कोठी चौराहे स्थित एक्सिस बैंक, आरबीएल बैंक आदि शामिल हैं।

ऐसे लें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट

आधार कार्ड संबंधी कोई भी काम हो आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट http://uidai.gov.in पर जाना होगा। यहां पर होम पेज खुलेगा। इसमें नीचे बुक ऐन अपॉइंटमेंट ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।



अब बुकिंग पेज खुलेगा। यहां अपना सिटी या लोकेशन चुनें। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चर भरना होगा। ओटीपी जनरेट करने के बाद अपॉइंटमेंट संबंधी जानकारी दिखाई देगी। इसे सबमिट करते ही अपॉइंटमेंट डिटेल आ जाएगी।

लोगों ने कहा

आधार कार्ड में फिंगरप्रिंट अपडेट करवाने आई हूं, दो घंटे बीत गए, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। - नंदिनी, मझोला

आधार कार्ड में पता बदलवाने के लिए आई थी। लाइन में लगे तीन घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक काउंटर तक नहीं पहुंच पाई हूं। - छवि, सिकंदरपुर

आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाने के 12 बजे आधार सेवा केंद्र पर आ चुकी गई थी। लेकिन दो एक घंटे से लाइन में एक जगह पर खड़ी हूं ।-सोनी, सिकंदरपुर

आधार सेवा केंद्र पर लोगों को अब एडवांस में बुकिंग दी जाएगी। इससे लोगों को लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। लोग समय पर आकर आधार कार्ड बनवा व उसमें सुधार करवा सकेंगे। - आकाश दीप, डायरेक्टर, यूआईडीएआई, लखनऊ उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed