फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: A young man learning to drive a car hit six girl students, they jumped and fell on the road

Moradabad: कार सीख रहे युवक ने छह छात्राओं को मारी टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरी, चश्मदीदों की निकली चीख

Fri, 07 Feb 2025 03:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 03:55 PM IST
सार

मुरादाबाद में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी 12वीं की छह छात्राओं को टक्कर मार दी, जिसमें दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार चला रहे युवक को मौके पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Moradabad: A young man learning to drive a car hit six girl students, they jumped and fell on the road
सड़क पर गिरी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के पास शुक्रवार को सड़क किनारे खड़ी 12वीं की छह छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। छात्राएं दूर जा कर गिरीं। बोनट में फंसी एक छात्रा 50 मीटर तक घिसटती चली गई। छात्राओं की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने कार चला रहे युवक को पकड़ लिया। जबकि कार में सवार बाकी चार युवक भाग गए।

विज्ञापन


बाद में पुलिस ने दो और युवकों को हिरासत में ले लिया। घायल छात्राओं को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो ही हालत गंभीर है।  पुलिस के मुताबिक कार में सवार पांचों युवक इंजीनियरिंग के छात्र हैं। पकड़ा गया युवक कार सीख रहा था। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
विज्ञापन



कार की टक्कर से घायल होने वाली छात्राओं में सिविल लाइंस के रामगंगा विहार वेवग्रीन निवासी सानवी भंडूला, मानसरोवर कॉलोनी निवासी इशिका सुनेजा, ऋषिका रस्तोगी, परी बंसल, टीडीआई सिटी निवासी पर्ल टंडन और अदिति अग्रवाल शामिल हैं। सभी शिरडी साईं पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं। 12 फरवरी से छात्राओं की परीक्षा शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को स्कूल से एडमिट कार्ड लेने के बाद घर लाैटते समय छात्राएं रामगंगा विहार स्थित हाईस्ट्रीट चली गईं। यहां छात्राएं गोल्डन गेट स्कूल जाने वाली सड़क पर खड़ी थीं। सुबह करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार कार ने छात्राओं को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे से छात्राएं इधर उधर दूर जाकर गिरीं। एक छात्रा बोनट में फंस गई।

वह 50 मीटर दूर तक घिसटते हुए चली गई। छात्राओं में चीखपुकार मच गई। जिसे सुनकर मदद के लिए दौड़े आसपड़ोस के लोगों ने कार को घेर लिया और कार चला रहे युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके चार साथी भाग गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार 100 से अधिक थी।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और घायल छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को विवेकानंद अस्पताल भिजवा दिया गया। इशिका और पर्ल को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस कार चालक को पकड़ कर थाने ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम शगुन सिंह बताया है। 

वह सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी है। उसके पिता दौलत सिंह निजी कंपनी में मैनेजर हैं। उसने पूछताछ में बताया कि कार में उसके साथ लक्ष्य बरेजा, उदय कौशिक, यश सिरोही और दिव्यांशु सवार थे। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि कार चला रहे शगुन और उसके साथी इंजीनियरिंग के छात्र हैं। 


शगुन दोस्त की कार चला रहा था। शगुन, लक्ष्य और उदय को हिरासत में ले लिया गया है। एक छात्रा के पिता की तहरीर पर कार चालक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed