फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad : A pack of dogs mauled a seven year old boy

Moradabad : कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय बालक को नोचा, खींचकर ले गए जंगल, किसान ने छुड़ाया

Thu, 18 Jan 2024 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 01:39 AM IST
सार

कुत्ते बालक का पैर पकड़कर जंगल में खींचकर ले जाने लगे। इस दौरान पास से गुजर रहे किसान राशिद अली ने औरंगजेब को बचाया और बालक को लेकर उसके घर पहुंचा। बच्चे को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Moradabad : A pack of dogs mauled a seven year old boy
कुत्तों का आतंक - फोटो : Social Media

विस्तार

कुंदरकी क्षेत्र के गांव इमरतपुर उधौ में घर के बाहर खेल रहे औरंगजेब (7) पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्ते बालक का पैर पकड़कर जंगल में खींचकर ले जाने लगे। इस दौरान पास से गुजर रहे किसान राशिद अली ने औरंगजेब को बचाया और बालक को लेकर उसके घर पहुंचा। बच्चे को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इमरतपुर उधौ निवासी मोहम्मद रेहान का सात वर्षीय बेटा औरंगजेब एलकेजी में पढ़ता है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे औरंगजेब अपने भाई अली (4) और गांव के ही फूफेरे भाई नूर मोहम्मद (4) के साथ घर के बाहर खेल रहा था। नूर ननिहाल में ही रहता है। इस दौरान करीब पांच कुत्तों ने बच्चों पर हमला कर दिया। अली और नूर तो घर भाग गए।
विज्ञापन


कुत्ते औरंगजेब के पैर के ऊपरी हिस्से को मुंह में भरकर जंगल की ओर खींचकर ले जाने लगे। जिससे बच्चे के पैर पर गहरे जख्म हो गए। साथ ही उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कुत्तों के पंजों से जख्म हो गए। बच्चे का शोर सुन पास से ही गुजर रहा गांव का ही राशिद अली वहां पहुंचा और ईख के खेत से गन्ना तोड़कर कुत्तों को भगाया। इसके बाद राशिद घायल औरंगजेब को लेकर उसके घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन औरंगजेब को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने बालक को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र में पहले भी गांव इमरतपुर फखरूद्दीन और गांव अहमद नगर जैतबाड़ा में भी कुत्तों का झुंड कई बच्चों को हमला कर घायल कर चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed