{"_id":"69065883d89d86061b04b7b5","slug":"moradabad-a-family-returning-from-a-fair-was-hit-by-a-car-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: नुमाइश देखकर लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, मौसी-भांजे की मौत; ननद-भाभी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: नुमाइश देखकर लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, मौसी-भांजे की मौत; ननद-भाभी घायल
Sun, 02 Nov 2025 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पाकबड़ा थानाक्षेत्र में विल्सोनिया इंटर कॉलेज के सामने शनिवार की शाम साढ़े सात बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने नुमाइश देखकर लौट रहे एक परिवार के चार सदस्यों को टक्कर मार दी। चारों हवा में उछल कर सड़क पर गिर गए जिसमें शमीमजहां (45) और उनके भांजे अल्फेज (9) की मौत हो गई जबकि शमीमजहां की बहू आयशा और बेटी मुस्कान घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी सरताज परिवार के साथ पाकबड़ा के समाथल गांव में रहते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे सरताज की पत्नी शमीमजहां बहू आयशा (20), बेटी मुस्कान (18) और बहनोई यामीन के बेटे अल्फेज को साथ लेकर पाकबड़ा में कैलाश रोड पर चल रही नुमाइश देखने गईं थीं।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े सात बजे सभी नुमाइश देखने के बाद पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर विल्सोनिया इंटर काॅलेज के सामने के सभी कट से सड़क पार करने लगे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों हवा में उछल गए और फिर सड़क पर गिरे।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोग मौके की ओर दौड़े लेकिन चालक कार दौड़ाकर भाग गया। शमीमजहां और अल्फेज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी आ गई। आयशा और मुस्कान को टीएमयू भिजवा दिया जहां मुस्कान की हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हादसा करने वाली कार और चालक की तलाश में हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।