फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad 25 bounty meat smuggler injured in an encounter arrested

मुरादाबाद: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी मांस तस्कर गोली लगने से घायल

Mon, 16 May 2022 01:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 May 2022 01:13 PM IST
सार

पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी कार को जंगल की ओर लेकर भागे। इसी दौरान आरोपी तस्करों की कार गड्ढे में फंस गई। इस दौरान कार सवार तीनों तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Moradabad 25 bounty meat smuggler injured in an encounter arrested
मुरादाबाद में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और मांस तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने एक सेंट्रो कार बरामद की है। जिसमें मांस लदा है।

विज्ञापन


एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मूंढापांडे क्षेत्र में मांस तस्कर एक कार में मांस लादकर सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना मिलने पर कटघर और मूंढापांडे की पुलिस अलर्ट हो गई। मूंढापांडे क्षेत्र में गणेश घाट के पास एक सेंट्रो कार दिखाई दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी कार को जंगल की ओर लेकर भागे। इसी दौरान आरोपी तस्करों की कार गड्ढे में फंस गई। इस दौरान कार सवार तीनों तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में गोली लगने से कटघर के करूला निवासी नाजिम के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और वहीं गिर गया, जबकि उसके दो साथी भाग गए। एसपी सिटी ने बताया कि घायल नाजिम बिलारी थाने से 25 हजार रुपये का इनामी है।


पुलिस ने मौके से एक कार बरामद की है। जिससे मांस, तमंचे और अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी नाजिम और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौके से फरार  हुए दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed