फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 12th pass pretended doctor in Bilari, but could not tell anything when CMO reached

12वीं पास बना डॉक्टर: बिलारी में कर रहा था इलाज, कई पर्चों पर लिखी थी दवाएं..सीएमओ पहुंचे तो कुछ न बता सका

Wed, 08 Nov 2023 11:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 11:08 AM IST
सार

मुरादाबाद के सीएमओ ने शिकायत के आधार पर बिलारी के एक अस्पताल की जांच की। इसमें पता चला कि उपचार करने वाले के पास कोई डिग्री नहीं है। इसके अलावा अस्पताल चलाने के लिए कोई लाइसेंस भी नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: 12th pass pretended doctor in Bilari, but could not tell anything when CMO reached
मुरादाबाद में मिला झोलाछाप चिकित्सक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई जारी है। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने एक शिकायत पर बिलारी थाना क्षेत्र के बाजार कस्बा में नाथ क्लीनिक का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां 12वीं पास चंद्रभान (30) क्लीनिक का संचालन करता मिला। उसके द्वारा ही मरीजों को दवा लिखी जा रही थी।

विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ पर उसने बताया कि क्लीनिक संचालक डॉ. महावीर हैं, जोकि बीमारी के कारण पिछले 20 दिन से दिल्ली में भर्ती हैं। उनकी गैरमौजूदगी में चंद्रभान क्लीनिक पर मरीजों का इलाज कर रहा था। क्लीनिक का पंजीकरण सीएमओ कार्यालय में नहीं पाया गया।
विज्ञापन


जो दवाइयां मरीजों को दी जा रही थीं, उन पर कोई एक्सपायरी डेट भी नहीं थी। डिप्टी सीएमओ व उनकी टीम ने मौके से छह प्रकार के इंजेक्शन जब्त किए। उन्होंने बताया कि क्लीनिक पर कोई प्रशिक्षित चिकित्सक या पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था व अग्निशमन भी नहीं थे। डिप्टी सीएमओ डॉ. बेलवाल ने कहा कि झोलाछाप बिना नाम व एक्सपायरी डेट की लिखी दवाइयां देकर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। उसके खिलाफ बिलारी थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।

घर में दफ्तर खोलकर फर्जी दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने अपने घर में ही दफ्तर खोल रहा था, जहां खतौनी, आधार कार्ड और जमीन की फर्द में एडिट कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लेता था। पुलिस ने कंप्यूटर, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है।

सिविल लाइंस पुलिस ने सोमवार को तहसील से दस्तावेज निकालकर दूसरों को खड़ा करके जमीन बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया था। पकड़े गए आरोपियों में फुरकान निवासी मंसूरी काॅलोनी जयंतीपुर थाना मझोला, सलीम अहमद निवासी जाहिदपुर सीकमपुर थाना भगतपुर, महेंद्र सिंह निवासी देवीपुरा थाना भोजपुर शामिल थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह के सदस्य तहसील से जमीनों के दस्तावेज निकलवा लेते हैं। इसके बाद साइबर कैफे से उनकी जमीन की खतौनी निकाल लेते हैं। इसके बाद से पुलिस कैफे संचालक की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मंगलवार को भगतपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर सीकमपुर गांव निवासी रिहान अली गिरफ्तार कर लिया।



पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी फर्जी आधार कार्ड के साथ ही अन्य दस्तावेज तैयार करता था। पुलिस ने उसके पास से फर्जी दस्तावेज के साथ इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए गए हैं। इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed