फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Monty, Layva Noor, and Anas emerged victorious in the race.

Moradabad News: दौड़ में मोंटी, लायवा नूर और अनस ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Monty, Layva Noor, and Anas emerged victorious in the race.
बिलारी। क्षेत्र के मोहल्ला बाजार स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार दोपहर परिषदीय स्कूलों के छात्रों के बीच ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में अलग-अलग स्कूलों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय के बालक वर्ग की 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में मोंटी ने पहला स्थान पाया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में लायवा नूर, 100 मीटर में मोनिका, 200 मीटर में तनुजा और 400 मीटर दौड़ में बुशरा ने पहला स्थान पाया। कबड्डी में अलेहदादपुर देवा नगला और खो-खो में नियामतपुर परिषदीय स्कूलों की टीमों ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में अनस ने पहला स्थान पाया। कबड्डी में अलेहदादपुर देवा नगला और खो-खो में हमजापुर ने पहला स्थान पाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गौरी, 200 मीटर दौड़ में खुशी और 400 मीटर दौड़ में रिमसा ने पहला स्थान पाया। सुलेख प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय की दीप्ति पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता छात्र-छात्राओँ को संजय विशाल नेगी और मोहर सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन संजय विशाल, राजीव कुमार, सुलेमान अंसारी जुल्फेकार हुसैन, संतोष कुमार, राहुल गुप्ता, अब्दुल मलिक, मोहम्मद वसीम, मणि मेखला और मोहर सिंह आदि ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed