फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Montina and Shaheen will now shine in the national competition.

Moradabad News: अब नेशनल प्रतियोगिता में जलवा बिखरेंगे मोंटीना और शाहीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Montina and Shaheen will now shine in the national competition.
मुरादाबाद। राजस्थान के टेकनपुर में होने वाली ऑल इंडिया घुड़सवारी प्रतियाेगिता में भी मुरादाबाद का घोड़े मोंटीना और सीतापुर का घोड़ा शाहीन अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इस प्रतियोगिता में भाग देने के लिए यूपी की टीम का चयन कर लिया गया गया है। मुरादाबाद में यूपी घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर मुरादाबाद के छह, बरेली के नौ, मेरठ और अलीगढ़ के एक-एक घोड़े समेत 19 घोड़े टीम में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अकादमी के मैदान में 26 से 29 दिसंबर के बीच यूपी पुलिस की 27 वीं घुड़सवारी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें मुरादाबाद के अलावा सीतापुर, अलीगढ़, मेरठ, लखनऊ और बरेली की टीमों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम विजेता बनी जबकि सीतापुर की टीम उप विजेता रही। पुलिस अकादमी के एएसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि 44 वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता राजस्थान के टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में आयोजित होगी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के लिए यूपी पुलिस के घोड़े और घुड़सवारों की टीम चुनी गई है। जिसमें मुरादाबाद के घोड़े मोंटीना, उर्वी, नगीना, डायमंड, गुलाब, नीलकंठ, घुड़सवार रजनीश कुमार यादव, वीर सिंह, मुकेश बाबू, प्रमोद कुमार मौर्य, सुधीर कुमार, भारत सिंह सीतापुर से घोड़े गौरी, दारा, शाहीन, चंचल, रणकुंभ, अहिल्या, जैकी, चैंपियन और पृथ्वी को चुना गया है जबकि घुड़सवार हिमांशु कुमार, अविनाश कुमार, कुलदीप कुमार, मोहित कुमार, अजय कुमार, तरुण सागवान, रविंद्र कुमार, मो. नाजिर, शुभम कुमार, सत्यम सिंह, अनुराग ठाकुर, राजनरेश, रोहित कुमार शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली से घोड़े राजा, मूमल और लखनऊ टीम के सरिता और अदा को नेशनल प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। पुलिस अकादमी में निदेशक राजीव सभरवाल ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता के लिए यूपी पुलिस के घोड़े और घुड़सवारों की टीम बना दी गई है। अब यह टीम आगमी प्रतियोगिता की तैयारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed