फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Monkeys entering factories; threat looms over workers' safety.

Moradabad News: फैक्टरियों में घुस रहे बंदर, श्रमिकों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Monkeys entering factories; threat looms over workers' safety.
मुरादाबाद। संभल रोड औद्योगिक क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर फैक्ट्रियों में घुसकर श्रमिकों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हैं। कई फैक्ट्रियों में बंदरों के घुसने से श्रमिकों में दहशत का माहौल है। बंदर तैयार और कच्चे माल को नुकसान पहुंचाने के साथ उत्पादन कार्य में भी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन

निर्यातकों का कहना है कि बंदर अचानक फैक्ट्रियों में घुस आते हैं और श्रमिकों पर झपटने लगते हैं। इससे कर्मचारियों में भय का माहौल है। कई बार बंदरों के कारण काम रोकना पड़ता है, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। निर्यातक बताते हैं कि बंदर मशीनों के आसपास भी पहुंच जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। तैयार माल, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान को नुकसान होने से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एमएचईए (मुरादाबाद हैंडीक्रॉफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने बताया कि संभल रोड औद्योगिक क्षेत्र में बंदरों की समस्या अब गंभीर हो चुकी है। श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बंदरों का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस मामले को उद्योग बंधु की बैठक में उठाया जाएगा। एमएचईए के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने बताया कि यदि समय रहते बंदरों के आतंक का समाधान नहीं किया गया तो फैक्टरियों को नुकसान होता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जिला प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग बंदरों को पकड़े और उन्हें आबादी से दूर सुरक्षित वन क्षेत्रों में छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed