फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Monkey menace... more than two dozen people injured in a week.

Moradabad News: बंदरों का आतंक... एक हफ्ते में दो दर्जन से अधिक लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Monkey menace... more than two dozen people injured in a week.
पाकबड़ा। थानाक्षेत्र के माैढ़ा तैय्या गांव में बंदरों के आंतक से लोग दहशत में हैं। पिछले एक सप्ताह में बंदरों के हमले में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। बच्चों और बुजुर्गों का घर से अकेले निकलना मुश्किल हो गया है। बंदरों को नहीं पकड़े जाने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला हुकुमदई चारपाई पर लेटी थीं। इसी दौरान एक बंदर घर के अंदर घुस आया और उनके हाथ में दो जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर पोते दीपक मौके पर पहुंचे और बंदर को भगाया।
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी रामकुमार सिंह घर में घूम रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बंदर ने उनकी कमर में काट लिया। उन्होंने किसी तरह खुद को बंदर से बचाया।
गांव की सुशीला देवी पर रास्ते में बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया और घायल कर दिया। किराना दुकानदार बंटी सिंह ने बताया कि बंदरों के झुंड रोजाना दुकान पर पहुंच जाते हैं और सामान उठाकर ले जाते हैं। कई बार बंदर छोटे बच्चों के हाथ से भी सामान छीनकर भाग जाते हैं। चौधरी सुदेश ने कहा कि बंदरों के कारण बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed