{"_id":"61e5c69a991768602c166e1d","slug":"monitoring-will-be-done-on-the-oil-put-in-the-vehicles-engaged-in-the-election-city-news-mbd4163126145","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन में लगे वाहनों में डलने वाले तेल पर होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन में लगे वाहनों में डलने वाले तेल पर होगी निगरानी
विज्ञापन
मुरादाबाद । जिलानिर्वाचन अधिकारी डीएम शैलेंद्र सिंह ने विधानसभा निर्वाचन में की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए व्यय मानकों के पुनरीक्षण के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारी (यातायात) को निर्देशित किया है कि टैंट, फर्नीचर के ठेकेदार, द्वारा ही जिला निर्वाचन कार्यालय के जनरेटर को छोड़कर शेष सभी प्रकार के जनरेटर एवं हल्के एवं भारी वाहनों में ईंधन की आपूर्ति उनके स्तर से की जानी है।
जनरेटर के संचालन के लिए लाकबुक बनायी जाएगी। बिना उसके किसी भी प्रकार की ईंधन की आपूर्ति नही की जाएगी। तेल आपूर्ति देने के लिए चिन्हित किए गए पेट्रोल पंप पर एक जिम्मेदार अधिकारी जो न्यूनतम निरीक्षक स्तर का होगा उसकी ड्यूटी लगाई जाएगी। तैनात अधिकारी अपनी उपस्थिति में भारी, हल्के वाहनों को तेल की आपूर्ति सुनिश्चित कराएंगे, और पर्ची पर हस्ताक्षर भी करेंगे। हल्के एवं भारी वाहनों को ईंधन आवश्यकता के अनुरुप ही उपलब्ध कराया जाएगा। गाड़ी को वापस करने के पूर्व यह सुनिश्चित करना होगा कि लाकबुक पूरी है या नहीं।
अधिग्रहीत वाहनों को पंजिका में अंकन करते समय भी संबंधित वाहन स्वामी के बैंक खाते का विवरण लेते हुए वाहन स्वामी का विवरण कम्प्यूटर पर अग्रेंजी भाषा में एक्सल सीट प्रारुप में तैयार किया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने निरीक्षण किया
मुरादाबाद। जिलानिर्वाचन अधिकारी डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कंट्रोल रुम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने निर्वाचन कंट्रोल रुम, डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (डी0सी0सी0) एवं ई0वी0एम0 भण्डार कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुरेन्द्र सिंह, अपर नगर मजिस्टेऊट, रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहें।