फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Monitoring committees formed for Priyanka Gandhi's rally

प्रियंका गांधी की रैली के लिए निगरानी समितियां गठित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Monitoring committees formed for Priyanka Gandhi's rally
मुरादाबाद। कांग्रेसी दो दिसंबर को मुरादाबाद में होने वाली प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने में जुट गए हैं। रविवार को बैठक कर जिला कमेटी के पदाधिकारियों की अगुवाई में निगरानी समितियों का गठन किया गया है। हर ब्लाक पर तीन-तीन प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम की अगुवाई में कांग्रेस जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें रैली की सफलता पर मंथन किया गया। 24 ब्लाक प्रभारी बनाए गए हैं। हर ब्लाक पर जिला कमेटी के तीन-तीन पदाधिकारी प्रभारी बनाए गए हैं। इसमें महासचिव, सचिव और उपाध्यक्ष शामिल हैं। रैली में भीड़ जुटाने के लिए बसों का इंतजाम किया जाएगा। करीब 75 बसें लगाई जाएंगी। हर बस के प्रभारी बनाए गए हैं। बसों के प्वाइंट भी चिह्नित कर लिए गए हैं। राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने प्रियंका गांधी द्वारा आधी आबादी के उत्थान को ली गई प्रतिज्ञाओं के व्यापक प्रचार पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने उम्मीद से भी अधिक भीड़ जुटने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला प्रभारी चौधरी सुखराज सिंह, सुधीर पाठक, अफजल साबरी, इफ्तेखार कुरैशी, शकील चौधरी, आजम अंसारी, अरविंद चौधरी, गंगाराम शर्मा, जाहिद हुसैन, मुशाहिद चौधरी, राहत खां, फईम चौधरी, अतीक अहमद, केशव शर्मा, मो. अय्याज, वसीम अहमद, फिरोज अनवर, विवेक अग्रवाल, भयंकर सिंह बौद्ध, गय्यूर अंसारी, मोहतशीम मुख्तार, नरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में हेलीकाप्टर से आएंगी प्रियंका गांधी
मुरादाबाद। दो दिसंबर को सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार के मैदान में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली होनी है। रैली में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगी। वह रैली में सड़क मार्ग की बजाए अब हेलीकाप्टर से आएंगी। वह दिल्ली से मुरादाबाद पहुंचेगी।

आज मुरादाबाद आएंगे लल्लू
मुरादाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार को मुरादाबाद आएंगे। वह प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियों का जायजा लेंगे। रैली का स्थल का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed