फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   molesting a girl student by entering the house in civil lines

सिविल लाइंस में घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
molesting a girl student by entering the house in civil lines
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में एक छात्रा के साथ घर में घुसकर छेड़खानी की घटना सामने आई है। आरोपियों ने छात्रा को खींचने की कोशिश की। छात्रा की चीख पुकार पर आस पड़ोस के लोग जुटे तो आरोपी भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। छात्रा की मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ, डीजीपी और एसएसपी को ट्वीट कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी तेरह वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है बृहस्पतिवार रात पौने नौ बजे छात्रा डेयरी से दूध लेकर घर लौट रही थी। छात्रा गेट खोलकर जैसे ही अंदर घुसी, इसी दौरान पीछे से दो लड़के भी आ गए। आरोप है कि उन्होंने छात्रा से छेड़खानी की। इसके बाद वह छात्रा को खींचने लगे। छात्रा की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी स्कूटी पर सवार होकर भाग निकले। छात्रा की मां भी घर से बाहर निकल आई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा से पूछताछ के बाद आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। छात्रा की मां का दावा है कि फुटेज में आरोपी युवक दिखाई दिए हैं। इसके बाद महिला ने सीएम योगी आदित्यनाथ, डीजीपी और एसएसपी को ट्वीट कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed