फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   molestation of a six-year-old girl by showing pornographic videos

युवती ने छह साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर की छेड़खानी 

Wed, 15 Jul 2020 04:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी/गुन्नौर (संभल)। 
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी/गुन्नौर (संभल)।  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2020 04:37 AM IST
विज्ञापन
molestation of a six-year-old girl by showing pornographic videos
डेमो - फोटो : डेमो

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने पड़ोस की छह वर्ष की मासूम बच्ची को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाकर उसके नाजुक अंगों से छेड़खानी की। खून बहने पर बच्ची ने रोते हुए घर जाकर पूरी घटना बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। फिलहाल मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना गुन्नौर के एक गांव में रहने वाली युवती मंगलवार को पड़ोस की छह साल की बच्ची को बुलाकर अपने घर ले गई। एकांत में बच्ची को अपने मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाई। इसके बाद बच्ची के नाजुक अंगों से छेड़खानी कर डाली। खून बहने पर बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी युवती ने उसके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


रोती हुई बच्ची घर पहुंची और अपनी दादी को पूरी घटना बताई। शाम को पिता के मजदूरी से घर लौटने पर बच्ची की दादी ने घटना के बारे में बताया। पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और युवती के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया है। थाना कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभी पीड़िता के पिता की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।बच्ची को उपचार के लिए भेज दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed