{"_id":"5cfad910bdec22070e2bde3a","slug":"molestation-of-a-six-year-girl-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो रुपये का लालच देकर छह वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो रुपये का लालच देकर छह वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 08 Jun 2019 03:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला ब्यूरो, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो रुपये का लालच देकर रिश्ते का चाचा लगने वाला एक शख्स मासूम को बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले गया। यहां दुष्कर्म किया। रोती हुई बच्ची घर पहुंची तो पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना गुरुवार देरशाम की बताई जा रही है। बताते हैं कि छह वर्षीय मासूम बच्चे घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान मोहल्ले का ही रिश्ते में चाचा लगने वाला एक शख्स बच्ची को दो रुपये का लालच देकर मोहल्ले में ही एक सुनसान जगह पर ले गया। यहां दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद रोती हुई बच्ची घर पहुंची और पूरा मामला बताया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर आगबबूला हुए परिजन रात में ही एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए और मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस के तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी इंद्रजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।