फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Modi and Yogi's government set an example in corona epidemic: Swatantra Dev

मोदी और योगी की सरकार ने कोरोना महामारी में कायम की मिसाल पेश की : स्वतंत्र देव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Modi and Yogi's government set an example in corona epidemic: Swatantra Dev
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने मिलकर कोरोना महामारी में मिसाल कायम की है। सबका साथ-सबका विकास सोचने वाली भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास हुआ है। कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयार है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार दोपहर मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। कोरोना संक्रमण काल में जिन कार्यकर्ताओं की जान गई है, वह संगठन के लिए अपूर्णनीय क्षति है। भाजपा में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले पार्टी नेताओं के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

इससे पहले स्वतंत्र देव सिंह रामपुर में दिवंगत कार्यकर्ता के परिजनों से मिले। वह सबसे पहले पार्षद डिंपल सिंह अश्क के घर गए, जहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। वह पूर्व महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता और मंडल उपाध्यक्ष छोटेलाल सैनी के आवास पर भी गए। उन्होंने परिजनों से कहा कि हमने अपने अच्छे पार्टी नेताओं को खोया है। उन्हें वापस नहीं ला सकते पर, पार्टी का हर सदस्य पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। इस दौरान विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, विधायक राजेश चुन्नू, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, श्याम बिहारी मिश्रा, नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, राहुल शर्मा, समेत कई पार्टी नेता उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बोले, संगठन ने हीरा खो दिया
दिवंगत पार्षद डिंपल सिंह की पत्नी गुरुमीत कौर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उनके घर शोक जताने आए और उन्होंने कहा कि संगठन ने एक हीरा खो दिया। कहा कि यह बात उनकी बहुत अच्छी लगी। इसी तरह पूर्व महानगर अध्यक्ष और मंडल उपाध्यक्ष के परिजनों ने भी प्रदेश अध्यक्ष के आने पर कहा कि उन्हें आज यह महसूस हुआ है कि संगठन उनके साथ है। इससे पूरे परिवार को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed