फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Modha Tayya Lake will be developed as a tourist destination

पर्यटन स्थल के रूप से विकसित होगी मोढ़ा तैय्या झील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Modha Tayya Lake will be developed as a tourist destination
मुरादाबाद। मोढ़ा तैय्या झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। आने वाले वर्ष 2022 में यह झील पर्यटन स्थल के रूप में नजर आएगी। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के बाद उसके रखरखाव के लिए ग्राम पंचायतों को सौंपे जाने की योजना है। इस झील पर विदेशी मेहमान पक्षी भी आते हैं।
विज्ञापन

छजलैट विकास खंड क्षेत्र के करीब 1.60 बीघे में फैली यह झील पहले पानी से लबालब रहती थी। क्षेत्र के लोग बताते हैं कि एक दशक पहले तक इस झील में कमल के खिले फूल और ठंड शुरू होने के साथ विदेशी पक्षियों की आमद उधर से गुजरने वालों का ध्यान खींच लेती थी। मछली पालन का कार्य भी होता था, लेकिन धीरे-धीरे इस झील का पानी सूख गया और घास फूस उग आई। करीब दो साल पहले कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन के चलते जिले में आए प्रवासी श्रमिकों व अन्य श्रमिकों को काम देने के उद्देश्य से मनरेगा के तहत इसके जीर्णोद्धार का खाका तैयार किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम की अगुवाई में इस झील की पैमाइश कराई गई। करीब 10 लाख से अधिक धनराशि खर्च कर झील की साफ-सफाई और मेड़ बंदी का भी कार्य किया गया। वर्ष 2021 में इस झील के किनारे पेड़ लगाने का भी कार्य किया गया। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आनंदवर्धन की पहल पर कुछ माह पहले अब इस झील का पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। मनरेगा के तहत कार्य होने से क्षेत्र के सैकड़ों श्रमिकों को रोजगार भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि मनरेगा के तहत इस झील की खोदाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन इस झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी में जुटा है। क्षेत्र के लोग भी ऐसा चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में इस झील की खुदाई व सफाई का कार्य पूरा करने के साथ इसके सुंदरीकरण का भी कार्य कराया जाएगा। इसमें कुछ नावों की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे लोग नौैका विहार का आनंद उठा सकें। झील का रखरखाव होता रहे इसकी भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed