{"_id":"613d0ed38ebc3eb3bc3e7aa1","slug":"mobile-created-a-rift-in-the-married-life-of-the-couple-husband-embraced-death-city-news-mbd402335548","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल ने दंपती के वैवाहिक जीवन में पैदा की शक की खाई, पति ने मौत गले लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल ने दंपती के वैवाहिक जीवन में पैदा की शक की खाई, पति ने मौत गले लगाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोगों की जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण बने मोबाइल का ज्यादा इस्तेेमाल भी अब वैवाहिक जीवन में जहर घोलने लगा है। ऐसा ही एक मामला मूंढापांडे क्षेत्र में सामने आया है। पत्नी के मोबाइल पर ज्यादा बात करने से पति नाराज हो गया। दंपती के बीच पैदा हुई शक की खाई को दोनों परिवारों ने पाटने की हर संभव कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव निवासी किसान के 22 वर्षीय बेटे की शादी लॉकडाउन के दौरान नवंबर 2020 में कटघर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक दंपती का वैवाहिक जीवन ठीक चला। इसके बाद पति पत्नी के बीच मोबाइल ने विवाद पैदा करा दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी मोबाइल पर अधिक बात करती थी। पति को पत्नी का मोबाइल पर ज्यादा बात करना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच शक की खाई पैदा हो गई। दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे।
शुक्रवार को दोनों में फिर से विवाद हो गया था। पत्नी ने पति के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत मूंढापांडे थाने में कर दी थी। परिजन समझा बुझाकर दोनों को घर ले गए थे। युवक के पिता ने बताया कि दोनों में शुक्रवार रात फिर से झगड़ा हो गया था। जिससे नाराज होकर युवक ने जहर खा लिया। उसने घर में उल्टियां की तो परिजनों ने पूछताछ की। तब युवक ने जहर खाने की बात बताई। जिसमें बाद परिजन घबरा गए। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे कॉसमॉस अस्पताल भेज दिया गया था, यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।