फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mobile and cash looted by making cloth merchant unconscious

कपड़ा व्यापारी को बेहोश कर मोबाइल और नकदी लूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mobile and cash looted by making cloth merchant unconscious
मुरादाबाद। दिल्ली से लौट रहे कपड़ा व्यापारी को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने बिस्किट खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके 35 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जहरखुरानी का शिकार हुए कपड़ा व्यापारी मोहम्मद अकरम डिलारी निवासी हैं। दिल्ली से कपड़ा लाकर यहां बेचते हैं। बुधवार को भी वह अपने साथी मोहम्मद सलीम के साथ दिल्ली कपड़ा लेने के लिए गए थे। गुरुवार रात दिल्ली से घर लौट रहे थे। गजरौला में हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर बस रुकी। इसी दौरान बगल वाली सीट पर बैठे एक युवक ने बातचीत करते हुए बिस्किट खाने के लिए दे दिया। इसके बाद साथी सलीम ने तंबाकू खाने के चलते बिस्किट खाने से इनकार कर दिया था। नींद आने पर पिछली वाली सीट पर जाकर लेट गए। इसी बीच साथ बैठे जहरखुरान ने जेब से 35 हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed