फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MLA speaking, deposit the fees of the friend's child online

रितेश गुप्ता विधायक बोल रहा हूं, मित्र के बच्चे की ऑनलाइन फीस जमा कर दो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
MLA speaking, deposit the fees of the friend's child online
मुरादाबाद। ‘प्रणाम, विधायक रितेश गुप्ता बोल रहा हूं। मेरे एक मित्र हैं, पारिवारिक भी हैं और पार्टी के भी। उनका बेटा मुंबई यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। 28963 रुपये फीस ड्यू है। उसे ऑनलाइन जमा करवा दीजिये। यह बात शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अभिनव बंसल व अमन गर्ग के फोन पर ठगी के लिए किसी साइबर ठग ने की। गनीमत यह रही कि दोनों ने फोन आने के बाद विधायक के पर्सनल फोन पर कॉल कर जानकारी कर ली, जिससे वह लोग ठगी का शिकार होने से बच गए। दोनों लोगों के जानकारी देने के बाद विधायक ने पूरे मामले से एसपी को अवगत कराते हुए कार्रवाई को कहा है। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ठग का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि शहर के उपरोक्त दोनों लोगों के फोन पर रविवार अलग-अलग समय पर +917415985400 नंबर से कॉल आई। जिसे रिसीव करने पर फोन करने वाले ने बताया कि वह शहर विधायक रितेश गुप्ता का पीए बोल रहा है। विधायक जी बात करेंगे। इसके कुछ देर बाद बात करने वाला व्यक्ति खुद को विधायक बताते हुए पहले प्रणाम करता है। फिर यह कहता है उनके मित्र का पुत्र मुंबई यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। उसकी फीस खाते में ऑनलाइन जमा करानी है। फोन करने वाला व्यक्ति अपने फोन से बकायदा खाता नंबर, नाम व आईएफसी कोड भी फोन करने वालों को व्हाट्सएप करता है। कहता है खाते में रकम भेज दो और बाद में उनके घर से उनके सिक्योरिटी गार्ड अथवा भाई से इसे प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि दोनों लोगों ने जब उनके व्यक्तिगत नंबर पर फोन कर पता किया तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। विधायक ने दोनों लोगों से हुई बातचीत की रिकार्डिंग एसएसपी प्रभाकर चौधरी को भेजी व सख्त कार्रवाई की मांग की। विधायक ने बताया कि इससे पहले भी साइबर ठगों द्वारा कुछ लोगों से उनके नाम पर ठगी की कोशिश की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
शहर विधायक के नाम से फोन कर ठगी की कोशिश की शिकायत मुझे मिल गई है। जिन नंबरों से फोन आया था व जो खाता संख्या दिया गया था उसका पता लगाया जा रहा है। इसके लिए साइबर सेल की टीम को लगाया गया है। अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा भी कायम किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
000
आधार कार्ड संशोधन फार्म पर भी विधायक के फर्जी हस्ताक्षर बनाए पर अभी तक एक्शन नहीं
मुरादाबाद। आधारकार्ड बनवाने के लिए जमा किए जाने वाले फार्म भी कुछ लोगों द्वारा विधायक के फर्जी हस्ताक्षर करने का मामला पहले सामने आ चुका है। कपूर कंपनी स्थित बंधन बैंक में आधार कार्ड संशोधित करवाने के लिए काफी संख्या में पांच जनवरी को फार्म जमा हुए थे। बैंक के अधिकारियों ने विधायक के हस्ताक्षर से मिलान किया तो वह कुछ भिन्न पाए गए। बैंक अधिकारियों की सूचना पर उनके प्रतिनिधि अभिनव पंडित ने पांच जनवरी को ही इसकी शिकायत एसएचओ सिविल लाइन में तहरीर देकर करने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस अभी तक इसका भी पता नहीं लगा सकी है। रविवार को विधायक ने इस बाबत एसएसपी से शिकायत की। कहा है कि हैरत की बात यह है कि पुलिस ने अभी तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। इस पर एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed