फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MLA's fake personal secretry blackmailed someone

विधायक का निजी सचिव बताकर मांगी रंगदारी

Tue, 27 Oct 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Tue, 27 Oct 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
MLA's fake personal secretry blackmailed someone
कुंदरकी के विधायक हाजी रिजवान का निजी सचिव बताकर दस सराय के एक व्यक्ति ने सीए और उनके पिता से रंगदारी मांगी। रकम देने से इंकार करने पर आरोपी ने सीए के घर हमला बोल दिया और उनके पिता के साथ मारपीट की। इसके बाद घर उनसे मोबाइल और रुपये लूटकर फरार फरार हो गए।
विज्ञापन



पीडित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। तब पीड़ित कोर्ट की शरण में पहुंचा आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित प्रवीण बंसल अवंतिका कालोनी के रहने वाले हैं। उनके बेटे दिल्ली में चाटर्ड एकांउटेंट हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कोर्ट में दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि दस सराय निवासी राहुल कुमार मेरे मोबाइल पर फोन कर रंगदारी मांग रहा है। वह खुद को कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान का निजी सचिव बताता है। आरोप है कि राहुल ने ये भी कहा कि वह ये रकम विधायक के कहने पर ही रकम मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगर रकम नहीं दी तो दोनों की हत्या कर दी जाएगी। दो सितंबर को राहुल अपने तीन साथियों के साथ प्रवीण के घर पहुंच गया और उसने मारपीट की। इसके बाद लूटपाट करने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गया। सीओ सिविल लाइंस सुजाता सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed