{"_id":"640886825f43bbbd80075773","slug":"missing-young-man-dead-body-found-in-cremation-ground-in-moradabad-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: युवक की हत्या कर श्मशान घाट में दबाया शव, चार दिन पहले घर से निकला था, उसके बाद नहीं लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: युवक की हत्या कर श्मशान घाट में दबाया शव, चार दिन पहले घर से निकला था, उसके बाद नहीं लौटा
Wed, 08 Mar 2023 06:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Mar 2023 06:28 PM IST
सार
थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक चार दिन से लापता था। श्मशान घाट में उसकी शर्ट मिली, फिर शव का पता चला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर खागी में चार दिन से लापता युवक का शव गड्ढे में दबा मिला है। युवक की हत्या कर दबाया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। मानसिंह (25) पुत्र महेश चार मार्च को घर से किसी काम से निकले थे। बुधवार को गांव के नजदीक श्मशान घाट में शव दबा मिला है।
विज्ञापन
मृतक के भाई कल्याण सिंह का आरोप है कि उनके छोटे भाई को गांव निवासी एक व्यक्ति घर से बुला कर ले गया था। बुधवार दोपहर 12 बजे गांव के श्मशान में भाई की शर्ट पड़ी मिली थी। नजदीक में एक गड्ढा खुदा हुआ था। उसकी मिट्टी हटाई तो मानसिंह का शव निकला। आरोप है कि उसके भाई की हत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन