फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Misdeed by giving intoxicating substance in cold drink

Moradabad News: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

Sat, 26 Jul 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 26 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Misdeed by giving intoxicating substance in cold drink
ठाकुरद्वारा। नगर की एक किशोरी को उत्तराखंड के युवक ने इंस्टाग्राम पर बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शीघ्र निकाह करने का ढांचा देकर उससे अपनी नजदीकियां बढ़ा ली। फिर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

यह आरोप किशोरी की मां ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर लगाया है। किशोरी की मां का कहना है कि उसकी बेटी उत्तराखंड के काशीपुर निवासी युवक के झांसे में आ गई । वह उस पर विश्वास कर उससे मिलती रही। इस दौरान उसने कहा कि वह जल्दी उससे निकाह कर लेगा। लेकिन वह उससे झूठा वायदा करता रहा। एक दिन वह उसे उसे रतूपुरा रोड पर मंडी समिति के पास ले गया। वहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। जब किशोरी ने आरोपी से निकाह करने को कहा तो वह टालमटोल करता रहा। कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने पर उसने कहा कि यदि उसने कोई कार्रवाई की तो वह उसके उसका वीडियो वायरल कर देगा। वीडियो वायरल करने की धमकी उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसने किशोरी का जबरन गर्भपात भी कराया। महिला का कहना है कि उसने इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला को शिकायत की जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed