दहशत के वो 60 मिनट: बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ले महिलाओं को धमकाया, बांधे हाथ-पांव, बेबस परिवार देखता रहा लुटते
बदमाशों ने असलहे दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। बाद में महिलाओंं को धमकाया और उनके हाथ बांध दिए। बदमाशों के खौफ से किसान का पूरा परिवार बेबस हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के खजरा में किसान अकबर अली के मकान पर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत करीब पंद्रह लाख रुपये का सामान बटोर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
खजरा गांव निवासी किसान अकबर अली के दो मंजिला मकान के भूतल पर बने तीन कमरों में किसान की पत्नी सुगरा, पुत्रवधू गुले तबस्सुम और छोटा बेटा नदीम सोए थे, जबकि दूसरी मंजिल पर बने दो कमरों में किसान, बेटा सलमान और उसकी पत्नी राहेगीन के अलावा राबिया, तबस्सुम और बच्चे सोए थे। किसान खुद अपने पशुओं की देखभाल के लिए घेर में सोया था। हथियारों से लैस बदमाशों ने कमरे खुलवा कर किसान के सभी परिजनों को गन प्वांइट पर ले लिया और लूटपाट शुरू कर दी।
इस दौरान किसान के बेटे सलमान और नदीम ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और हाथ रस्सी से बांध दिए। साथ ही असलहे दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। बाद में महिलाओं से भी पहने हुए सोने-चांदी के गहने उतरवा दिए गए। साथ ही महिलाओं को धमकाया और उनके भी हाथ बांध दिए। बदमाशों के खौफ से किसान का पूरा परिवार बेबस हो गया।
बदमाशों ने एक घंटे तक घर में लूटपाट की। पीड़ित परिवार ने बताया कि कमरों में अलमारियों और संदूकों से बदमाश साढ़े तीन लाख की नकदी, 20 तौला सोने-चांदी के आभूषण, 35 जोड़ी नए कपड़े आदि समेत कीमती माल ले गए।
लूटपाट के बाद बदमाश बंधक परिजनों को कमरों में बंद कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित परिवार ने शोर भी मचाया जिसके बाद खजरा गांव में हल्ला भी मचा लेकिन बदमाश आसानी से फरार हो गए।