{"_id":"65e23a2791528f95d7005ea7","slug":"miscreants-looted-bike-and-mobile-from-gateman-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-355266-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बदमाशों ने गेटमैन से बाइक और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बदमाशों ने गेटमैन से बाइक और मोबाइल लूटा
विज्ञापन
कांठ।
रेलवे के गेटमैन से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी बाइक और मोबाइल छीनकर ले गए। गेटमैन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है, जिस पर कांठ पुलिस ने चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सदूपुरा निवासी अर्जुन कुमार पुत्र नन्हें सिंह रेलवे में गेटमैन है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी कांठ में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित रसूलपुर गुर्जर रेल क्रॉसिंग संख्या 432-बी पर चल रही है। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे अर्जुन बाइक द्वारा अपनी ड्यूटी पर आ रहा था। जब वह रेल क्रॉसिंग 432-बी से करीब एक किलोमीटर पहले नहर के पास पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे आवाज लगाकर रोक लिया। जैसे ही अर्जुन बाइक से रूका, वैसे ही बदमाशों ने उसकी गर्दन पकड़कर उसे नीचे गिरा लिया। इसके बाद वह उसकी बाइक और मोबाइल छीनकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद अर्जुन कांठ थाने पहुंचा और पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में बाइक और मोबाइल चोरी हो जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
एक्सीडेंट के बहाने से बदमाशों ने गेटमैन को रोका
कांठ। बृहस्पतिवार की रात कांठ में लूट का शिकार हुए रेलवे के गेटमैन अर्जुन कुमार ने बताया कि जब वह अपनी ड्यूटी पर आ रहा था, तब उसे बाइक सवार तीन लोगों ने पीछे से यह कहकर रोका था कि रूक जाओ तुम पीछे अपनी बाइक से एक्सीडेंट करके आए हो हमें तुम्हारी बाइक चेक करनी है। जिसके बाद वह युवकों की बातों में आकर रूक गया था।
विज्ञापन
- तीन युवक मेरी बाइक और मोबाइल को छीनकर ले गए हैं। मैं इसी बात की तहरीर टाईप कराकर थाने ले गया था, लेकिन थाने वालों ने यह तहरीर न मानते हुए अपने हिसाब से चोरी की लिखवाई और उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दी। इस मामले में देख रहे हैं, यदि कार्रवाई नहीं होती है तो एसपी के यहां जाकर पूरी बात बताएंगे। -अर्जुन कुमार, पीड़ित रेलवे गेटमैन