{"_id":"5f3b63284159e738080fc94b","slug":"miscreants-kidnap-father-and-daughter-in-chandausi-of-sabhal-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चंदौसी में हथियारबंद बदमाशों ने बाप-बेटी का किया अपहरण, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चंदौसी में हथियारबंद बदमाशों ने बाप-बेटी का किया अपहरण, मचा हड़कंप
Tue, 18 Aug 2020 10:42 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी/संभल
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी/संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
बाप-बेटी के अपहरण के बाद परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में पिता-पुत्री के अपहरण से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कराई है। लेकिन अभी तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है।
कुढ़ फतेहगढ़ के गांव खनुपुरा में बदमाशों ने तमंचे के बल पर पिता पुत्री का अपहरण कर लिया है। पीड़ित राज बहादुर घर के बाहर सो रहे थे। दो बाइकों पर चार बदमाश आए और उन्हें कब्जे में ले लिया। कहासुनी होने पर उनकी बेटी नीलम (18) भी जाग गई।
वह भी घर के बाहर आ गई। शोर होने पर अन्य परिजन भी उठ गए। अन्य परिजनों को आता देखकर बदमाशों ने पिता पुत्री को बाइक पर बैठा लिया और भाग निकले। रात में ग्रामीणों ने काफी तलाशने के प्रयास किया।
विज्ञापन
लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। आरोप है सूचना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना कुढ़ फतेहगढ़ प्रभारी निरीक्षक रकम सिंह का कहना है कि पिता-पुत्री की तलाश की जा रही है। अभी अपहरण का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। परिजन भी किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं।