{"_id":"60bc86cb8ebc3e0190639dd5","slug":"miscreant-running-away-with-vehicle-filled-with-mustard-oil-caught-in-an-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सरसों के तेल की गाड़ी लूटकर भागा बदमाश, संभल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सरसों के तेल की गाड़ी लूटकर भागा बदमाश, संभल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा
Sun, 06 Jun 2021 01:56 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:56 PM IST
सार
सरसों के तेल और गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पाकबड़ा पुलिस को सूचना दी गई है। बताया गया कि गाड़ी मालिक, चालक, परिचालक और बदमाश हापुड़ के निवासी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद से सरसों के तेल की गाड़ी लूट कर भागे एक बदमाश को असमोली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश की फायरिंग से एक सिपाही घायल हुआ है। यह मुठभेड़ रविवार की दोपहर 12 बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न से गांव नरैटा मोहम्मदपुर जाने वाले मार्ग पर हुई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा में रविवार की भोर लूट की सूचना मिलने के बाद संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आयशर कैंटर आता दिखाई दिया। रोकने का प्रयास किया तो चालक ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें थाने में तैनात सिपाही सागर रघुवंशी घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जबावी फायरिंग की तो चालक की टांग में गोली लगी। जिसके बाद बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपनी पहचान जिला हापुड़ के थाना बाबू गढ़ छावनी अंतर्गत गांव बैहरमपुर निवासी कादिर के रूप में कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कैंटर के साथ सफेद रंग की बोलेरो थी।
विज्ञापन
जिसमें अन्य बदमाश सवार थे वह भाग गए। आसपास के जिलों में सूचना दे दी गई है। साथ ही संभल जिले में भी पुलिस जगह जगह चेकिंग कर रही है। जिससे बोलेरो गाड़ी सवार बदमाशों को पकड़ा जा सके। लूट का सरसो का तेल बरामद कर लिया गया है और पाकबड़ा पुलिस को सूचना दे दी है। पाकबड़ा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। वहीं दूसरी ओर मुठभेड़ की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं।