{"_id":"681923fc8dc3012b810ff79b","slug":"mischievous-elements-vandalised-baba-sahebs-statue-causing-huge-uproar-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-637816-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शरारती तत्वों ने खंडित की बाबा साहब की प्रतिमा, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शरारती तत्वों ने खंडित की बाबा साहब की प्रतिमा, जमकर हंगामा
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के भोला सिंह की मिलक में लगी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को रविवार रात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पार्क में लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। बाद में विधायक रितेश गुप्ता और पूर्व सांसद गिरीश चंद्र भी पहुंचे और लोगों को शांत कराया। विधायक ने तत्काल नई प्रतिमा की स्थापना के लिए 50 हजार रुपये दिए। पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
भोला सिंह की मिलक स्थित पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की कुछ दिन पहले ही प्रतिमा लगाई गई थी। रविवार की रात शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह आसपास के लोग पार्क में पहुंचे तो बाबा साहब की क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखकर आक्रोशित हो गए। भीड़ जुटने पर लोग हंगामा करने लगे।
सूचना मिलने के बाद सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी आरपी शर्मा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि पहले यहां छोटी प्रतिमा लगाई गई थी। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के अवसर पर नई प्रतिमा लगाई गई थी। पुलिस ने खंडित प्रतिमा को पॉलीथिन से ढकवाया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी की देखरेख में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इस मामले में एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि प्रतिमा को खंडित करने वाले शरारती तत्व जल्द पकड़े जाएंगे। आंबेडकर समिति के अध्यक्ष जसपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि इस मामले में पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग है। साथ ही नई प्रतिमा लगवाने के लिए समिति के अध्यक्ष को 50 हजार रुपये एडवांस दे दिए हैं। बाकी पैसे समिति को शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे। महापुरुषों की प्रतिमाओं का सभी को आदर और सम्मान करना चाहिए।