फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mischief arrested

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
mischief arrested
मुरादाबाद। संभल जनपद से लूट मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने सिविल लाइंस पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र में आठ दिसंबर 2021 को बैंक से रुपये निकालकर जा रहे एक व्यक्ति रामनिवास से बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। असमोली पुलिस ने इस मामले में महानगर के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की आदर्श कालोनी निवासी आशीष और दिलीप को गिरफ्तार कर निशानदेही पर एक लाख 61 हजार रुपये बरामद किए थे। आरोपी बदमाशों ने पूछताछ में अपने तीसरे साथी का नाम चेतन बताया था। आरोपी चेतन भी आदर्श कालोनी निवासी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर भी दबिश दी, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया। असमोली पुलिस को सफलता नहीं मिली तो एसटीएफ को भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया गया था। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात एसटीएफ बरेली यूनिट की टीम मुरादाबाद पहुंची और सिविल लाइंस पुलिस को साथ लेकर आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह घटना के बाद मुंबई चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह मुरादाबाद लौटा था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी को शनिवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed