फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mischief arrested after 28 years

28 साल से फरार अपराधी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
mischief arrested after 28 years
मुरादाबाद। सोनकपुर थाने की पुलिस ने 28 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को अदालत मेें पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अपहरण और दुष्कर्म में कोर्ट ने उसे सात साल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

सोनकपुर थाना प्रभारी हम्बीर सिंह ने बताया कि साल 1985 में हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के नमैनी गद्दीन निवासी बुद्धा के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में अगस्त 1988 एडीजी-3 की कोर्ट ने उसे सात साल की सजा सुनाई थी। सजा होने के बाद 1988 में ही बुद्धा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। अपील स्वीकृत होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। इसके बाद आरोपी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलग-अलग जगह रहकर फरारी काट रहा था। पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी, वहां पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन मिल नहीं पा रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी बुद्धा को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बुद्धा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने इस दौरान अपनी पहचान छुपाकर फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था। आरोपी को 1988 में भी हत्या के मामले में बीस साल की सजा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed