{"_id":"6255ccfff63d924dda391ef3","slug":"misbehave-with-child-city-news-mbd424564248","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की बच्ची से छेड़खानी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पकड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल की बच्ची से छेड़खानी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पकड़ा आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में सात साल की बच्ची के छेड़खानी की घटना सामने आई है। आरोप है तीस वर्षीय एक युवक बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और छेड़खानी की। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और उसने आपबीती सुनाई। परिजनों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके जरिये आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मंगलवार शाम उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एक मोहल्ले में रहने वाले पंखा मिस्त्री ने बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी पहली कक्षा में पढ़ती है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बच्ची दुकान से सामान लेने गई थी। कुछ देर बाद वह रोते हुए घर पहुंची। मां बाप ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दुकान से लौट रही थी। रास्ते में एक अंकल मिल गए। वो चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए और उन्होंने गलत हरकतें की हैं। बच्ची की बात सुनकर मां बाप व परिवार के अन्य लोगों के सन्न रह गए। उन्होंने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में पूरी घटना कैद थी। जिससे जरिये आरोपी की पहचान बंगला गांव निवासी मुनेश (30) के रूप में हुई। सोमवार रात करीब एक बजे परिवार के लोग आरोपी के घर में पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। इसके बाद नागफनी थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया।