फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   misbehave with advocate

सिविल लाइंस में अधिवक्ता पर हमला, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
misbehave with advocate
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में एक अधिवक्ता ने अपने बहनोई और उसके परिजनों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के चांदपुर मंगोल गांव निवासी अधिवक्ता सुमित कुमार ने सिविल लाइंस थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी कुंदरकी के सैफपुर जगना गांव निवासी नवनीत के साथ की थी। सुमित का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बहन को दहेज के िलए प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि छह जुलाई 2021 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। इस मामले में महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर बहन का पति नवनीत, उसके पिता राजपाल, छोटा भाई भेला, भाभी श्वेता और बहन शिवानी ने आठ मार्च की शाम करीब पांच बजे ने सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में लेडीज क्लब सुमित को घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर लोग मौके पर जुटे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed