{"_id":"61e6d51f350559597a262371","slug":"minor-student-reached-lucknow-leaving-home-after-befriending-a-woman-on-instagram","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-कहानी: इंस्टाग्राम पर महिला से हुई दोस्ती, घर छोड़कर पहुंच गया लखनऊ और प्रेमिका के साथ बिताए सात दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम-कहानी: इंस्टाग्राम पर महिला से हुई दोस्ती, घर छोड़कर पहुंच गया लखनऊ और प्रेमिका के साथ बिताए सात दिन
Tue, 18 Jan 2022 08:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:26 PM IST
सार
छात्र ने बताया कि एक वर्ष पहले लखनऊ की एक महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। 10 जनवरी को वह लिंक एक्सप्रेस में बैठकर मुरादाबाद पहुंचा यहां से वह महिला के साथ कार में लखनऊ पहुंच गया। तभी से छात्र लखनऊ में महिला के साथ ही रह रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती होने पर संभल जिले का बहजोई का छात्र घर छोड़कर लखनऊ जा पहुंचा। हालांकि पुलिस ने सातवें दिन छात्र को लखनऊ से पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि छात्र के पिता ने 11 जनवरी 2022 को छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
छात्र के पिता ने बताया था कि उनका बेटा नगर के एक विद्यालय में 11वीं का छात्र है। वह तड़के से ही घर से लापता हो गया, जबकि उसे बीती 10 जनवरी 2022 की रात में अपने भाइयों के साथ पढ़ता हुआ देखा था। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने पर उप निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने सर्विलांस की मदद से जांच-पड़ताल व तलाश की, तो 17 जनवरी 2022 को छात्र लखनऊ में मिल गया।
छात्र से पूछताछ करने पर सामने आया कि उसकी करीब एक वर्ष पहले लखनऊ की एक महिला के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई थी। इसके बाद आए दिन महिला से बात होती थी। बीती 10 जनवरी 2022 को वह तड़के बहजोई में लिंक एक्सप्रेस में बैठकर मुरादाबाद जा पहुंचा।
विज्ञापन
मुरादाबाद से वह महिला के साथ कार में सवार होकर लखनऊ पहुंचा था। तभी से छात्र लखनऊ में महिला के साथ ही रह रहा था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, छात्र को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।