{"_id":"60085be5295c76535569c822","slug":"minor-boy-falls-in-a-bucket-full-of-hot-water-gets-burnt-later-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: नहाने के लिए रखे गर्म पानी में गिरने से झुलसा मासूम, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: नहाने के लिए रखे गर्म पानी में गिरने से झुलसा मासूम, इलाज के दौरान मौत
Wed, 20 Jan 2021 10:05 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में नहाने के लिए रखे हुए गर्म पानी में गिरकर पांच साल के बच्चे की मौत की खबर से मातम छा गया। घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राधा रोड वाल्मीकि बस्ती की है। यहां रहने वाले विनय करोतिया मुरादाबाद के एक निजी संस्थान में नौकरी करते हैं।
बुधवार सुबह विनय ने नहाने के लिए बाल्टी में गरम पानी भरा था। उसमें ठंडा पानी मिलाने से पहले उनका पांच साल का बेटा आरव खेल-खेल में अचानक बाल्टी में गिर गया। इससे वह झुलस गया।
उसकी चीख सुनकर परिजन आ गए। उसे बाल्टी से निकाला और जिला अस्पताल लेकर भागे। बच्चे की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे मुरादाबाद ले गए। वहां शाम तक हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसपर वे बच्चे को लेकर बरेली जाने लगे। लेकिन, रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई।